मंदसौर में खूनी ‘चायनीज मांझे’ पर पूर्ण प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया सख्त फरमान
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
25 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 25 नवम्बर 2025, 9:01 पूर्वाह्न IST)

नीमच में आदेश का अब भी इंतजार

मंदसौर (ब्यूरो रिपोर्ट): मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही मंदसौर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आमजन और बेजुबान पक्षियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदसौर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अदिति गर्ग ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में नायलॉन, सिंथेटिक और कांच के लेप वाले ‘चायनीज मांझे’ के निर्माण, खरीदी-बिक्री, भंडारण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

क्या है आदेश में? कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत प्रभावी होगा और आगामी दो महीनों तक लागू रहेगा। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यह मांझा न केवल इंसानों के लिए बल्कि पक्षियों और पर्यावरण के लिए भी बेहद घातक है। यह आसानी से नष्ट नहीं होता और कई बार जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनता है।

उल्लंघन पर होगी सीधी FIR आदेश की अवहेलना अब भारी पड़ेगी। यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार प्रतिबंधित मांझा बेचते या उपयोग करते पाया गया, तो उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों और तहसीलदारों को अपने क्षेत्रों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने और सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नीमच प्रशासन की सुस्ती पर सवाल जहाँ एक ओर मंदसौर कलेक्टर ने समय रहते कड़े कदम उठा लिए हैं, वहीं पड़ोसी जिले नीमच में प्रशासन की तरफ से अभी तक ऐसा कोई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी नहीं किया गया है। नीमच के नागरिक और पर्यावरण प्रेमी भी मकर संक्रांति से पहले ऐसे ही सख्त आदेश की बाट जोह रहे हैं, ताकि वहां भी जानलेवा मांझे पर लगाम लग सके।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories