“90 दिन, 120 समझौते: नीमच में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता’ अभियान सफल — संवाद से सुलह की मिसाल”
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
08 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 17 मार्च 2026, 10:50 अपराह्न IST)

नीमच | देशभर में लंबित मामलों को आपसी संवाद से सुलझाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (MCPC) के निर्देशों पर 01 जुलाई से 07 अक्टूबर 2025 तक ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता’ नामक विशेष अभियान चलाया गया। इस 90-दिवसीय अभियान के तहत मध्य प्रदेश में कुल 4,552 प्रकरणों का मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण निपटारा किया गया, जबकि नीमच जिले में लगभग 120 मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव श्रीमती शोभना मीणा ने बताया कि यह अभियान माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले के जिला न्यायालय नीमच, तहसील न्यायालय जावद और मनासा में माननीय न्यायाधीशगणों की देखरेख में विभिन्न प्रकार के विवादों का मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा किया गया।

उन्होंने बताया कि निपटाए गए मामलों में वैवाहिक विवाद, आपराधिक समझौता योग्य प्रकरण, चेक बाउंस, वाहन दुर्घटना दावा, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति विभाजन तथा अन्य दीवानी प्रकृति के मामले प्रमुख रहे। अभियान की सफलता में प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्तागण और पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पक्षकारों को संवाद और सहयोग के माध्यम से समझौते तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।

श्रीमती मीणा ने कहा कि, “मध्यस्थता न केवल न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि आपसी रिश्तों को भी सहेजने का अवसर देती है। यह अभियान न्याय तक आमजन की पहुंच को और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

इस अभियान की सफलता ने यह संदेश दिया कि संवाद और समझौता ही स्थायी समाधान का मार्ग है। न्यायपालिका की इस पहल से समाज में सौहार्द और सहयोग की संस्कृति को नया आयाम मिला है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories