पत्रकार हितों की अनदेखी पर फूटा आक्रोश: नीमच में विशाल वाहन रैली, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
11 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 11 नवम्बर 2025, 7:56 अपराह्न IST)

नीमच/सिंगोली। (राजेश कोठारी) मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आह्वान पर, पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के पत्रकारों ने मंगलवार, 11 नवंबर को नीमच जिला मुख्यालय पर विशाल वाहन रैली निकालकर अपनी एकजुटता और हक की आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित एक स्मरण पत्र जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें 6 माह पूर्व दिए गए आश्वासन को पूरा करने की मांग की गई है।

जंगी प्रदर्शन और रैली का रूट

दोपहर 2 बजे शिवाजी सर्किल से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों—फव्वारा चौक, कमल चौक, फोर जीरो, गोमाबाई अस्पताल रोड—से होते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंची। जिले भर से आए सैकड़ों पत्रकारों ने इस जंगी प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जो सरकार की ओर से पत्रकार हितों की अनदेखी के खिलाफ उनके गहरे असंतोष को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री को सौंपा गया स्मरण पत्र

कलेक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, कार्यकारी अध्यक्ष चैन सिंह सोलंकी, महासचिव अविनाश जाजपुरा, और प्रभारी भेरुलाल टांक सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने संयुक्त कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे को मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र सौंपा।

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने मीडिया को बताया कि 6 माह पहले मुरैना में आयोजित महाअधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया द्वारा 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया था। उस समय मुख्यमंत्री ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन इतने समय बाद भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई।

अगली रणनीति: भोपाल में ‘जंगी प्रदर्शन’

जैन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “स्मरण पत्र सौंपने के बावजूद यदि सरकार का ध्यान पत्रकार हितों की ओर नहीं गया, तो मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में भोपाल में एक ‘जंगी प्रदर्शन’ किया जाएगा।”

उन्होंने मांग की कि पत्रकार हितों की मांगों का मुख्यमंत्री शीघ्र निराकरण करें, ताकि पत्रकारों को उनके अधिकार मिल सकें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन कार्यकारी, जिलाध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी, महासचिव अविनाश जाजपुरा, प्रभारी भेरुलाल टांक, संजय शर्मा, विमल जैन, राकेश सोन, गोपाल दास बैरागी, एम डी मंसुरी, महेश जैन, विनोद धनोतिया, आशीष बैरागी, हेमंत शर्मा, राजेश कोठारी, मेहबूब मेव, निरंजन शर्मा, राजेंद्र भट्ट, अनिल लक्ष्यकार, नारायण सोमानी, राकेश मालवीय, पवन शर्मा, मनीष बागड़ी, कोमल दास बैरागी, राकेश पुरोहित,  अशोक व्यास, प्रदीप तिवारी, मुकेश माहेश्वरी, सुनील नागोरी, कोशल व्यास, राजकुमार जैन, सोनु शास्त्री, अवध शर्मा, अलखराय पुरोहित सहित सैंकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित थे।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories