Sikar Bus Accident: खाटूश्यामजी जाते समय स्लीपर बस-ट्रक की भिड़ंत, 4 की दर्दनाक मौत; बस के परखच्चे उड़े, 28 घायल

Sikar Bus Accident

Sikar Bus Accident

सीकर (Sikar Bus Accident): राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और जोरदार धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई।

Shubham Solar Solution

इस भीषण Sikar Bus Accident में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बस में सवार यात्री गुजरात के वलसाड के रहने वाले थे, जो वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और खाटूश्यामजी जा रहे थे, लेकिन भगवान के दरबार पहुंचने से पहले ही काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया।

जोरदार धमाका और चीख-पुकार: मंजर देख कांप उठी रूह

Sikar Bus Acciden

Sikar Bus Accident मंगलवार रात करीब 10:40 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्लीपर बस बीकानेर की तरफ से जयपुर जा रही थी, तभी झुंझुनूं की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में आगे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के केबिन और शुरुआती स्लीपर सीट्स पर बैठे यात्रियों के शरीर में कांच और मेटल के नुकीले टुकड़े घुस गए।

मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ड्राइवर भीम सिंह ने बताया,

“रात करीब 10:30 बजे हमें एक्सीडेंट की सूचना मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर भयावह था। बस के अंदर फंसे लोग दर्द से तड़प रहे थे और चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। हमने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को फतेहपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।”

Sikar Bus Accident: मृतकों और गंभीर घायलों की स्थिति

इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि बस कंडक्टर की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। मृतकों में शामिल हैं:

  1. कमलेश (बस ड्राइवर)

  2. मयंक (यात्री)

  3. मितेश (कंडक्टर – जिसकी जयपुर में मौत हुई)

  4. एक अन्य (जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है)

हादसे में कुल 28 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल कंडक्टर मितेश को सीकर के एसके हॉस्पिटल से जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

गुजरात के वलसाड से आई थी बस, मातम में बदली खुशियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि Sikar Bus Accident बस में सवार सभी करीब 50 यात्री गुजरात के वलसाड जिले के रहने वाले थे। ये सभी एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे। यात्रियों ने पहले वैष्णो देवी के दर्शन किए और अब वे बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हंसी-खुशी और भक्तिमय माहौल में चल रहा यह सफर एक पल में मातम में बदल गया।

घायलों की पूरी सूची (List of Injured)

प्रशासन ने घायलों को उनकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। Sikar Bus Accident के बाद घायलों की सूची इस प्रकार है:

सीकर रेफर किए गए गंभीर घायल (15 लोग): हादसे में गंभीर चोट आने के कारण इन्हें सीकर के बड़े अस्पताल रेफर किया गया है:

  • अनंत

  • तुषार पुत्र अर्जुन

  • राजेश पुत्र ओमप्रकाश

  • प्रवीण पुत्र बाबू भाई

  • रंजना पत्नी सुरेश भाई

  • मुक्ता बेन पुत्री शैतान सिंह

  • आशीष पुत्र रामलाल

  • निलेश पुत्र अमित

  • सुहानी पुत्री अमित

  • कर्मल बेन

  • जमवंत पुत्र उदाराम

  • सुदा बेन पुत्री उत्तम

  • अर्जुन पुत्र उकल भाई

  • अमित पुत्र रमन लाल

  • शीला बेन पत्नी महेश भाई

फतेहपुर में भर्ती घायल (13 लोग): इन्हें हल्की चोटें आई हैं और इनका इलाज फतेहपुर में चल रहा है:

  • महेश भाई

  • गंगा बेन पत्नी गोविंद भाई

  • कंचन

  • साकेत पाल

  • लादू पुत्र विष्णु

  • रमीला

  • रंजीत

  • अर्जुन

  • संगीता

  • परितेश

  • अतुल

  • इतेंदू बेन पत्नी जीवन भाई

  • एक अन्य

हाईवे पर रफ्तार का कहर

जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग का लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कर दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Comeback: कटक में हार्दिक का ‘तूफान’, 101 रनों की ऐतिहासिक जीत से दक्षिण अफ्रीका पस्त

हो सकता है आप चूक गए हों