यात्रियों की जान से खिलवाड़! नशे में बस दौड़ाता मिला चालक, यातायात पुलिस ने मौके पर की बड़ी कार्रवाई
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
21 जून 2026, (अपडेटेड 21 जून 2026, 11:50 पूर्वाह्न IST)

नीमच। जिले में चल रहे नशा मुक्त भारत सप्ताह अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने एक ऐसी लापरवाही पकड़ी, जो दर्जनों यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती थी। बस स्टैंड पर की गई विशेष जांच के दौरान एक बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न केवल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया, बल्कि बस को भी जब्त कर लिया।

भारत सरकार के नशा मुक्त भारत सप्ताह (17 से 26 जून 2026) के तहत जिलेभर में जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया।

बस स्टैंड पर हुई सघन जांच

थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर और उनकी टीम ने बस स्टैंड पहुंचकर यात्री बसों की जांच शुरू की। अभियान के दौरान सभी बस चालकों को नशे से दूर रहने और सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में समझाइश दी गई। इसके साथ ही आने-जाने वाली बसों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। इसी दौरान राजहंस बस क्रमांक DD01J9995 के चालक की जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई।

नशे में मिला चालक, बस हुई जब्त

जांच में शराब पीकर बस चलाने की पुष्टि होने के बाद यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किया।पुलिस ने बस को जब्त कर थाने परिसर में खड़ा कराया है। अधिकारियों के अनुसार चालक के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन वाहनों के चालकों द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

49 चालान, 22,400 रुपए का जुर्माना

विशेष अभियान के दौरान केवल बस चालक ही नहीं, बल्कि अन्य नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 49 चालान बनाकर 22,400 रुपए का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

जिलेभर में जारी रहेगी सख्ती

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में संचालित यात्री बसों की विशेष जांच लगातार जारी है। यातायात पुलिस द्वारा बस चालकों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों की भी नियमित जांच की जा रही है, ताकि नशे में वाहन चलाने जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों से नहीं बल्कि वाहन चालकों की जिम्मेदारी और जागरूकता से भी सुनिश्चित होती है।

आमजन से अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशा करके वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें तथा वाहनों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। साथ ही अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। पुलिस का कहना है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories