2 घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया 12 फीट का मगरमच्छ, दाता गांव में मचा हड़कंप
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
17 मई 2026, (अपडेटेड 17 मई 2026, 2:07 अपराह्न IST)

मनासा । नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के ग्राम दाता में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशाल मगरमच्छ को कुएं के पास देखा। सुबह-सुबह गांव में मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

कुएं के पास बैठा था विशाल मगरमच्छ

जानकारी के अनुसार ग्राम दाता निवासी रामचंद्र पिता देवीलाल धनगर के कुएं के पास यह मगरमच्छ देखा गया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ काफी बड़ा और भारी था, जिसे देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों को मगरमच्छ से दूर रहने की सलाह दी गई।

सुबह करीब 9:15 बजे मामले की सूचना उप वनमंडल अधिकारी मनासा दशरथ अखंड एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल गांव पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

2 घंटे की मशक्कत के बाद मिला काबू

करीब दो घंटे तक चली मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया मगरमच्छ लगभग 12 फीट लंबा और करीब ढाई क्विंटल वजन का था। जांच में मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से गांधी सागर जलाशय क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने बताया कि मगरमच्छ संभवतः पानी की तलाश में गांव की ओर पहुंच गया था।

इन कर्मचारियों ने निभाई अहम भूमिका

इस रेस्क्यू अभियान में डिप्टी रेंजर कैलाश राठौड़, वन रक्षक घनश्याम गोयल, वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़ एवं सुरक्षा श्रमिक नारायण प्रजापति की अहम भूमिका रही। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories