मौत बनकर आया अज्ञात वाहन! सिंघाड़िया पिपलिया हादसा में बुजुर्ग ने तोड़ा दम
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
18 मई 2026, (अपडेटेड 18 मई 2026, 11:32 पूर्वाह्न IST)

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में हुआ सिंघाड़िया पिपलिया हादसा लोगों को झकझोर गया। शनिवार सुबह सिंघाड़िया-पिपलिया मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को ऐसी टक्कर मारी कि पूरा इलाका दहल उठा। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए बुजुर्ग ने आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी धनराज पिता राजाराम गुर्जर शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बाइक से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल बुजुर्ग सड़क पर तड़पते रहे।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम के जितेंद्र सिंह और पायलट राहुल भट्ट मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बाद में परिजनों ने धनराज गुर्जर को नीमच के श्रीराम मल्टी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

इस दर्दनाक सिंघाड़िया पिपलिया हादसा के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories