नीमच में ₹1502 करोड़ के औद्योगिक निवेश का शुभारंभ, 15 परियोजनाओं से 2753 रोजगार के अवसर
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
29 जून 2026, (अपडेटेड 29 जून 2026, 5:22 अपराह्न IST)

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को नीमच जिले में आयोजित कार्यक्रम में लगभग ₹1502 करोड़ के औद्योगिक निवेश का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कुल 15 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनमें 10 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और 5 इकाइयों का लोकार्पण शामिल रहा। शासन के अनुसार इन परियोजनाओं से जिले में लगभग 2753 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा परिवहन, लॉजिस्टिक्स, सेवा क्षेत्र तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के माध्यम से बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार की संभावनाएं भी विकसित होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश लगातार देश के उभरते हुए औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों, समयबद्ध अनुमतियों, सिंगल विंडो सिस्टम और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि नीमच में शुरू हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएं केवल निवेश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए नए बाजार और जिले के आर्थिक विकास की नई दिशा भी तय करेंगी।

धानुका बायोटेक की परियोजना रही मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण मेसर्स धानुका बायोटेक की सोलर ग्लास निर्माण परियोजना रही। यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सोलर ग्लास का निर्माण करेगी। परियोजना के साथ प्रस्तावित 40 मेगावाट कैप्टिव सोलर पावर प्लांट इसे ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक इकाई के रूप में विकसित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं मध्यप्रदेश को ग्रीन एनर्जी सेक्टर में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

टेक्सटाइल और बायो-सीएनजी क्षेत्र को भी मिलेगा बढ़ावा

औद्योगिक इकाईयों के भूमिपूजन व लोकार्पण की सूची

क्रमांकइकाई का नामउत्पादसंचालकनिवेश राशि (करोड़)रोजगारभूमिपूजन/लोकार्पण
1मेसर्स धानुका बायोटेकसोलर टेम्पर्ड ग्लासश्री कैलाश धानुका230.04150भूमिपूजन
2मेसर्स बिग सी रिन्यूएबल एनर्जीबायो-CNGश्री अनिरुद्ध चौरसिया61150भूमिपूजन
3मेसर्स बाबाजी इंडस्ट्रियलपॉलिएस्टर फाइबरश्री हातिम नाजमी150219भूमिपूजन
4मेसर्स गर्ग फीडफूड प्रोसेसिंगश्रीमती समता गर्ग3.519भूमिपूजन
5मेसर्स कृष्णा ट्रेडिंग कंपनीफूड प्रोसेसिंगश्री फ़तेह चंद बंसल2.7511भूमिपूजन
6मेसर्स जे.के. सुपर इंजीनियरिंगमेडिकल डिवाइस (सिरिंज, कैनुला)श्री जगन्नाथ कमेड़िया0.5514भूमिपूजन
7मेसर्स सिंघल इंटरनेशनलफार्मास्यूटिकलश्री प्रणय सिंहल510भूमिपूजन
8मेसर्स विनटेक्स मल्टीक्राफ्टफेब्रिकेटेड मेटलश्री प्रशांत गोयल1.1525भूमिपूजन
9मेसर्स बैतूल फैब्रिकेशनफेब्रिकेटेड मेटलश्री अब्दुल माजिद शाह835भूमिपूजन
10मेसर्स एस.एन. फैब्रिक्सअपैरल एवं टेक्सटाइलश्री फमाल हुसैन20150भूमिपूजन
11मेसर्स विश्वेश्वरैया डेनिम प्रा. लि.अपैरल एवं टेक्सटाइलश्री विनीत कुमार66350लोकार्पण
12मेसर्स देवेंद्र वुडन फर्नीचरफर्नीचरश्री देवेन्द्र शर्मा1.525लोकार्पण
13मेसर्स वीनी प्रोडक्ट्सफूड प्रोसेसिंगश्री नामित अजमेर1.2525लोकार्पण
14मेसर्स नीरज कुमार निकेश कुमारफूड प्रोसेसिंगश्री निकेश अग्रवाल1.3520लोकार्पण
15मेसर्स ब्राइट इंडस्ट्रीजफेब्रिकेटेड मेटलश्री हमज़ा जुझेर कपाड़िया1.2510लोकार्पण
कुल553.341213

 

कार्यक्रम में मेसर्स बाबजी इंडस्ट्रियल द्वारा स्थापित की जा रही पॉलीएस्टर स्टेपल फाइबर निर्माण इकाई का भी भूमि पूजन किया गया। इस परियोजना से जिले में टेक्सटाइल एवं सिंथेटिक फाइबर उद्योग को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा मेसर्स बिग सी रिन्यूएबल एनर्जी की बायो-सीएनजी परियोजना का भी शुभारंभ किया गया।

इनके अलावा फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइस, इंजीनियरिंग, फैब्रिकेटेड मेटल, फर्नीचर तथा अपैरल एवं टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़ी कई औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया गया। प्रशासन का कहना है कि इन परियोजनाओं से जिले में औद्योगिक विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय उद्यमिता को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

कृषि आधारित उद्योगों के लिए अनुकूल बन रहा नीमच

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच अब केवल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रीन एनर्जी, टेक्सटाइल, एग्रो प्रोसेसिंग और आधुनिक विनिर्माण उद्योगों के लिए भी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में मसाले, इसबगोल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों सहित विभिन्न कृषि आधारित उत्पादों की उपलब्धता इसे कृषि आधारित उद्योगों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाती है। इससे किसानों को अपने उत्पादों के बेहतर बाजार मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

नए औद्योगिक क्षेत्रों का हो रहा विकास

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि एमपीआईडीसी द्वारा लगभग ₹70 करोड़ की लागत से विकसित झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र के अधिकांश प्रमुख भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। यहां कई औद्योगिक इकाइयों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है, जबकि कई अन्य इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि उद्योगों की बढ़ती मांग को देखते हुए चीताखेड़ा में लगभग 126 हेक्टेयर क्षेत्र में ₹71.18 करोड़ की लागत से नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। यहां विकास कार्यों के साथ-साथ भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी संचालित की जा रही है, जिससे आने वाले समय में और अधिक निवेश आकर्षित होने की संभावना है।

पिछले ढाई वर्षों में निवेश में लगातार बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले लगभग ढाई वर्षों के दौरान नीमच जिले में विकसित एवं अविकसित भूमि पर स्वीकृत विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से लगभग ₹7014.88 करोड़ के निवेश तथा हजारों रोजगार की संभावनाएं निर्मित हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों और पारदर्शी कार्यप्रणाली के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उद्योग स्थापित करना नहीं है, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, किसानों को बेहतर बाजार देना, महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर बढ़ाना तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना भी है।

विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाएं हुईं शुरू

कार्यक्रम के दौरान जिन क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया, उनमें सोलर ग्लास निर्माण, बायो-सीएनजी, पॉलीएस्टर फाइबर, फूड प्रोसेसिंग, मेडिकल डिवाइस, फार्मास्युटिकल, अपैरल एवं टेक्सटाइल, फैब्रिकेटेड मेटल और फर्नीचर उद्योग शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जिले के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई है।

 कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, निवेशक, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories