महंत पर हमला! गोरक्षनाथ आश्रम में मची अफरा-तफरी, आखिर किस बात पर भड़का विवाद?
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
18 जुलाई 2026, (अपडेटेड 18 जुलाई 2026, 3:23 अपराह्न IST)

जावद/नीमच। नीमच जिले के जावद स्थित सीएम राइज स्कूल के पीछे बने ओम शिव गोरक्षनाथ आश्रम में महंत पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आश्रम के महंत मोजनाथ गुरु बृहस्पति नाथ ने कुछ लोगों पर आश्रम में घुसकर उनके साथ मारपीट करने और कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायल महंत को उपचार के लिए नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद आश्रम परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

महंत ने लगाए गंभीर आरोप

घायल महंत मोजनाथ गुरु बृहस्पति नाथ का आरोप है कि मोहन प्रजापत, कालू पिता बंसी और गजेंद्र शर्मा सहित कुछ लोग आश्रम पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। महंत के मुताबिक, आरोपित आश्रम पर कब्जा करने की नीयत से आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रस्सी से बांधा गया और पाइप से पीटा गया। इतना ही नहीं, हाथ पर दांत से काटने, बाल पकड़कर घसीटने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

महंत का यह भी कहना है कि आरोपितों ने आश्रम परिसर में मिट्टी डलवाने और कुछ पेड़ों को काटने का प्रयास किया। 

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना में घायल हुए महंत का उपचार फिलहाल नीमच जिला अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। महंत का दावा है कि यह पहला अवसर नहीं है जब आश्रम को लेकर विवाद हुआ हो।

उनके अनुसार इससे पहले भी कुछ लोगों के साथ विवाद की स्थिति बनी थी, जिसकी शिकायत उन्होंने जावद थाने में दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ और अब दोबारा यह घटना सामने आई है। हालांकि पूर्व शिकायत के संबंध में पुलिस की ओर से इस समय कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

दूसरे पक्ष मोहनलाल प्रजापत ने लिखित शिकायत देकर अपना पक्ष रखा है।जो व्यक्ति पूजा कर रहा है। उसका असली नाम सुखलाल तेली है, जो पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में 10 साल की सजा काट चुका है। सजा पूरी होने के बाद उसने सेवा करने की गुहार लगाई थी, लेकिन अब वह 40 वर्षों से संचालित अखाड़े में आने वाले बच्चों और पहलवानों से गाली-गलौज करता है। अखाड़े की जमीन पर पत्थर-मिट्टी डालकर अभ्यास में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

जावद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत प्राप्त होने के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories