डाक-पार्सल की आड़ में तस्करी का नया तरीका, कंटेनर से मिली 383 किलो डोडा-चूरा की खेप
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
24 जुलाई 2026, (अपडेटेड 24 जुलाई 2026, 10:46 पूर्वाह्न IST)

चित्तौड़गढ़। डाक-पार्सल कंटेनर की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने कार्रवाई करते हुए एक डाक-पार्सल कंटेनर से 3 क्विंटल 83 किलो डोडा-चूरा बरामद किया है। पुलिस ने कंटेनर चालक लाल शंकर (29) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी अतिरिक्त कमाई के लालच में तस्करों के संपर्क में आया और एक राज्य से दूसरे राज्य तक अवैध मादक पदार्थ पहुंचाने का काम करने लगा।

पुलिस के अनुसार ANTF को सूचना मिली थी कि उदयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रहे एक डाक-पार्सल कंटेनर में संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। जब कंटेनर मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर सदर थाना क्षेत्र में कंटेनर को रोक लिया।

तलाशी में मिला भारी मात्रा में डोडा-चूरा

आईजीपी विकास कुमार के अनुसार चालक से पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें से 3 क्विंटल 83 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

200 रुपये प्रति किलो के लालच में जुड़ा नेटवर्क से

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की और बाद में मजदूरी तथा ट्रकों में खलासी का काम किया। ड्राइविंग सीखने के बाद वह कंटेनर चालक बन गया और पिछले सात-आठ महीनों से दिल्ली, अहमदाबाद समेत विभिन्न राज्यों के बीच वाहन चला रहा था।

जांच के दौरान पता चला कि गांव जाने के दौरान उसकी मुलाकात एक तस्कर से हुई। आरोपी को प्रति किलो 200 रुपये अतिरिक्त देने का लालच देकर डाक-पार्सल कंटेनर में डोडा-चूरा छिपाकर तय स्थान तक पहुंचाने का प्रस्ताव दिया गया। अधिक कमाई के लालच में वह इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा बन गया।

डाक-पार्सल कंटेनर इसलिए चुना

पुलिस के अनुसार तस्करों ने डाक-पार्सल और कूरियर कंटेनरों को इसलिए चुना क्योंकि ऐसे वाहनों पर आमतौर पर कम संदेह किया जाता है। ये वाहन नियमित रूप से अलग-अलग राज्यों में पार्सल पहुंचाते हैं, जिससे उनकी आवाजाही सामान्य मानी जाती है। इसी का फायदा उठाकर पार्सलों के बीच मादक पदार्थ छिपाकर भेजा जा रहा था।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरीके से पहले कितनी बार तस्करी की गई, डोडा-चूरा कहां से कंटेनर में रखा गया, इसकी डिलीवरी कहां होनी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस कंटेनर मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories