संत रामपाल महाराज अन्नपूर्णा मुहिम के तहत 3 परिवारों तक पहुंची सहायता
Reported by: अमित शर्मा | Edited by: आकाश शर्मा
21 अगस्त 2026, (अपडेटेड 21 अगस्त 2026, 2:53 अपराह्न IST)

सरवानिया महाराज। संत रामपाल महाराज अन्नपूर्णा मुहिम के तहत नीमच जिले में जरूरतमंद और असहाय परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत जावद और सिंगोली तहसील के तीन जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन उपलब्ध कराया गया। इनमें सरवानिया महाराज के शिव नगर निवासी 69 वर्षीय बगदीबाई का परिवार भी शामिल है।

सेवा टीम के अनुसार, बगदीबाई मजदूरी कर अपने और अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। टीम उनके घर पहुंची और परिवार के लिए एक माह की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने की पहल की जानकारी दी गई।

शंभूबाई और दिव्यांग बेटे के परिवार को भी मदद

अभियान के तहत जावद तहसील के पालराखेड़ा गांव निवासी शंभूबाई (59 वर्ष) और उनके 23 वर्षीय दिव्यांग पुत्र कारूलाल के परिवार को भी राशन उपलब्ध कराया गया। इसी तरह सिंगोली तहसील के बाणदा गांव निवासी लादूराम जी के परिवार तक भी सेवा टीम पहुंची। करीब चार वर्ष पहले एक दुर्घटना में लादूराम जी की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी है।

22 प्रकार की खाद्य सामग्री, आगे भी सहायता का दावा

सेवा टीम के अनुसार तीनों परिवारों को कुल 22 प्रकार की खाद्य सामग्री दी गई। इसमें आटा, दाल, तेल, चावल, शक्कर, आलू, प्याज, चाय और मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। परिवारों को एक कार्ड भी दिया गया है। टीम के मुताबिक इस कार्ड के माध्यम से राशन समाप्त होने से पहले सूचना देने पर दोबारा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सेवा टीम ने जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से हर महीने उनके घर राशन पहुंचाने की बात भी कही है।

भोजन के साथ इन अभियानों की भी जानकारी

सेवा टीम ने बताया कि संत रामपाल महाराज अन्नपूर्णा मुहिम का उद्देश्य समाज में कोई व्यक्ति भूखा न रहे और जरूरतमंदों तक भोजन, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा तथा आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचें। टीम ने दहेज मुक्त विवाह, नशा मुक्त समाज और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने की भी जानकारी दी। इस संबंध में जानकारी जिला सेवादार सुरेंद्रदास, प्रकाशदास एवं भरतदास ने दी।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories