नीमच में NDPS के फरार आरोपी सरपंच की गुंडागर्दी

FSDVBSDGSDVSDV

उद्योगपति के बेटे पर जानलेवा हमला, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और लूट का संगीन आरोप

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में रंगदारी और हफ्ता वसूली को लेकर बामनबर्डी के सरपंच विक्रम सिंह विवादों में घिर गए हैं। बघाना थाना क्षेत्र में स्थित ‘ओसवाल इथेनॉल’ फैक्ट्री के संचालक उद्योगपति अनिल नाहटा ने सरपंच विक्रम सिंह और उनके नौ साथियों पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

Shubham Solar Solution

आरोप है कि सरपंच और उसके साथियों ने हफ्ता वसूली की नीयत से फैक्ट्री में जबरन घुसकर उद्योगपति के बेटे पर जानलेवा हमला किया, तोड़फोड़ की और लूटपाट को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला? उद्योगपति अनिल नाहटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को सरपंच विक्रम सिंह अपने साथियों के साथ रंगदारी वसूलने की मंशा से फैक्ट्री परिसर में घुस गए। आरोपियों ने कथित तौर पर शराब के नशे में परिसर में जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। जब अनिल नाहटा के बेटे ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने फैक्ट्री से नगदी और एक सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित उद्योगपति का आरोप है कि सरपंच विक्रम सिंह क्षेत्र में ‘हफ्ता वसूली’ का दबदबा कायम करना चाहता है, ताकि कोई भी उद्योग शांति से संचालित न हो सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरपंच विक्रम सिंह पहले से ही नयागांव चौकी के NDPS एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी है।

पुलिस कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए बघाना पुलिस ने सरपंच विक्रम सिंह सहित कुल नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर मारपीट, तोड़फोड़, लूटपाट और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस सभी फरार आरोपियों की तलाश में सघन दबिश दे रही है।

 

हो सकता है आप चूक गए हों