सतीश शाह का निधन: कॉमेडी और टीवी इंडस्ट्री में बड़ा झटका
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
25 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 25 अक्टूबर 2025, 6:36 अपराह्न IST)

मुंबई: मशहूर अभिनेता सतीश शाह का शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार रविवार को होगा।

सतीश लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट कोलकाता में हुआ था और वे पूरी तरह ठीक होकर मुंबई लौटे थे। लेकिन शनिवार को खाना खाने के बाद अचानक गिर पड़े और उनका निधन हो गया।

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने कहा कि वे 40 साल से उनके करीबी दोस्त थे और उनका निधन उनके लिए गहरा शोक है। वहीं, टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई में उनके सह-कलाकार राजेश कुमार ने कहा कि सतीश की मौत उनके लिए पिता के खोने जैसी है।

फिल्ममेकर विवेक शर्मा ने बताया कि वे शनिवार सुबह भी सतीश से चैट कर रहे थे और एक-दूसरे को मजेदार वीडियो भेजते थे।

download 2
आखिरी सेल्फी : “देखो, मैंने 20-22 किलो वजन घटा लिया है, अब मैं कितना हैंडसम लग रहा हूं।”

आखिरी सेल्फी और काम की योजनाएँ
डेढ़ महीने की रिकवरी के दौरान भी सतीश ने अपने दोस्तों और फिल्ममेकरों से बातचीत जारी रखी। उन्होंने अपने करीबी फिल्ममेकर को अपनी आखिरी सेल्फी भेजकर कहा – “देखो, मैंने 20-22 किलो वजन घटा लिया है, अब मैं कितना हैंडसम लग रहा हूं।”
वे नवंबर से काम शुरू करने की भी योजना बना रहे थे।

सतीश शाह का जन्म मुंबई के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की और उसके बाद FTII, पुणे से फिल्म और टेलीविजन में ट्रेनिंग ली। 1972 में उन्होंने डिज़ाइनर मधु शाह से विवाह किया।

सतीश ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म भगवान परशुराम से की। टीवी पर उन्होंने 1984 में ये जो है जिंदगी से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाए। इसके बाद वे फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेज साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो का हिस्सा रहे।

वे मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006), ओम शांति ओम (2007) जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

सतीश शाह की मौत से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा नुकसान हुआ है। उनके चाहने वाले उन्हें हमेशा याद रखेंगे।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories