Advertisement

रतनगढ़ में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुंजालिया पुलिया पर युवक की जान बची

RATANGARH

रतनगढ़ | रतनगढ़ क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी लगातार बारिश ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का यह सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। बारिश के कारण गुंजालिया नदी और आड़ा अवला खाल उफान पर हैं, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Shubham Solar Solution

लगातार बारिश और ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। इसी बीच वार्ड क्रमांक 15 स्थित गुंजालिया पुलिया पर बड़ा हादसा टल गया
जानकारी के अनुसार, प्रेमसिंह राजपूत (निवासी वार्ड क्रमांक 15) दूध देने के बाद बाइक से लौट रहे थे। पुलिया पार करते समय तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और वे बाइक सहित बहने लगे

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता और साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से प्रेमसिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य में रणजीत सिंह, कमल सिंह, भारत सिंह, पवन सिंह, अंकित सिंह और लाल सिंह शामिल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहाव इतना तेज था कि बाइक देर शाम तक पानी में फंसी रही।

ग्रामीणों की सजगता और सामूहिक प्रयास से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जान-माल की हानि की संभावना थी।

इस बीच प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

हालांकि लगातार वर्षा ने किसानों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लाई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें और पुलिया जलमग्न होने से यातायात पर असर पड़ा है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें