नीमच के यात्रियों के लिए खुशखबरी! जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम/नीमच | त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने जयपुर और बान्द्रा टर्मिनस के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस परिचालन से नीमच और आस-पास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई और जयपुर के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल, श्री खेमराज मीना के अनुसार, गाड़ी संख्या 09729/09730 (जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल) दोनों दिशाओं में 1-1 फेरे के लिए चलेगी।
जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन
गाड़ी संख्या 09729 जयुपर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल, जयपुर से 04 नवम्बर 2025 मंगलवार को 08.10 बजे चलेगी तथा अगले दिन 04.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़(14.00/14.05, मंगलवार), नीमच(14.49/14.51),मंदसौर(15.29/15.31) एवं रतलाम(17.30/17.40) बजे आगमन/प्रस्थान होगा।
इसी प्रकार, वापसी में गाड़ी संख्या 09730 बान्द्रा टर्मिनस जयपुर स्पेशल, बान्द्रा टर्मिनस से 05 नवम्बर 2025 बुधवार को 09.30 बजे
चलेगी अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के
रतलाम(20.10/20.20 बुधवार), मंदसौर(21.33/21.35), नीमच(22.25/22.27) एवं
चित्तौड़गढ़(00.05/00.10, गुरुवार) बजे आगमन/प्रस्थान होगा।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
यात्रीगण ट्रेन संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यात्री रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी कर सकते हैं

