ब्रेकिंग: कुकड़ेश्वर के समीप बड़ा हादसा, पैसेंजर बस को ट्रक ने रौंदा, यात्रियों को मामूली चोटें

kukdeshwar

कुकड़ेश्वर: सोमवार शाम कुकड़ेश्वर के पास मंगल वाटिका क्षेत्र में चचोर से नीमच जा रही एक पैसेंजर बस (सरकार बस सर्विस) भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो गई। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को ओवरटेक करने के प्रयास में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Shubham Solar Solution

हादसे की भयावहता को देखते हुए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर के बाद बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

सौभाग्य से टला बड़ा हादसा

हालांकि टक्कर बहुत भीषण थी, लेकिन सौभाग्य से किसी भी यात्री की जान को कोई खतरा नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

लापरवाही बनी दुर्घटना का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक की घोर लापरवाही और अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण हुआ। ट्रक ने जल्दबाजी में ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे यह दुर्घटना हुई।

कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। यातायात बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम भी किया जा रहा है।

 

हो सकता है आप चूक गए हों