‘न्यायोत्सव’ अभियान: नीमच के मोरवन में ग्रामीणों को POCSO और बाल विवाह निषेध कानूनों की जानकारी
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
12 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 12 नवम्बर 2025, 8:25 अपराह्न IST)

नीमच, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 9 से 14 नवंबर 2025 तक चल रहे ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ के तहत आज (12 नवंबर 2025) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा ग्राम पंचायत मोरवन के सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में मोरवन और आसपास के ग्रामों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और आम ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनके कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी पहुँचाना था।

कानूनों से ज्यादा सामाजिक बदलाव ज़रूरी: शोभना मीणा

शिविर को संबोधित करते हुए, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच, श्रीमती शोभना मीणा ने कई महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), बाल विवाह निषेध अधिनियम और बाल श्रम निषेध अधिनियम पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

श्रीमती मीणा ने समाज में गहराई से व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह, बाल सगाई और मृत्यु भोज को समाप्त करने के लिए सामुदायिक और मानसिक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा,

“केवल कानून बना देने से उसका पालन सुनिश्चित नहीं होता, बल्कि समाज में व्यापक जागरूकता और लोगों की सोच में वास्तविक बदलाव से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है।”

उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित और निष्पक्ष छवि वाले लोगों से सामुदायिक मध्यस्थ (Community Mediator) के रूप में आगे आने और विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने में मदद करने का भी आह्वान किया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। इस जागरूकता शिविर में अमर सिंह गौड़, भगालाल गौड़, उर्मिला रावत सहित ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories