Advertisement

सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले 19 दुकानदारों पर मनासा नगर परिषद का चाबुक, ₹3400 का जुर्माना

WhatsApp Image 2025 11 12 at 18.58.51 1417e36c

पशु चिकित्सालय से नीमच नाका तक हुई सघन चालानी कार्रवाई, होटल कंचन पर भी लगा ₹500 का फाइन

मनासा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को साफ-सुथरा रखने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए, मनासा नगर परिषद की टीम ने बुधवार को सड़क पर कचरा डालने और गंदगी फैलाने के मामले में बड़ी चालानी कार्रवाई की।

TOMP Advt-1

नगर परिषद की टीम ने पशु चिकित्सालय के बाहर से लेकर नीमच नाका चौराहे तक के क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, दुकानों के बाहर कचरा डालते पाए गए 19 दुकानदारों के खिलाफ चालान जारी किए गए। इस अभियान से नगर परिषद को कुल ₹3400 की राजस्व आय प्राप्त हुई।

भविष्य के लिए कड़ी हिदायत

चालान कार्रवाई के दौरान, स्वच्छता दल ने सभी दोषी दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे आगे से किसी भी प्रकार का कचरा सड़क या सार्वजनिक स्थान पर न डालें, बल्कि इसे नगर परिषद द्वारा नियमित रूप से चलाई जा रही कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। साथ ही, सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने का निर्देश भी दिया गया।

 जलता कचरा डालने पर होटल पर भी कार्रवाई

हाल ही में हुए एक अन्य मामले में, नगर परिषद की गाड़ी में जलता हुआ कचरा डालने के गंभीर उल्लंघन पर नीमच नाका स्थित होटल कंचन पर भी ₹500 का चालान लगाया गया था।

चालानी कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक श्री लोकेन्द्र साधु, कर्मचारी शिवा दुर्गज, और सहयोगी संस्था के धीरज विजयवर्गीय तथा टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

स्वच्छता निरीक्षक लोकेन्द्र साधु ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए नगर परिषद की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें