ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राहक का गुस्सा सातवें आसमान पर! नीमच के बजाज शोरूम पर बाइक जलाने की कोशिश
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
14 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 14 नवम्बर 2025, 9:03 पूर्वाह्न IST)

नीमच: नीमच शहर के शिवाजी सर्कल पर स्थित बजाज मोटरसाइकिल के शोरूम में गुरुवार शाम को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक आक्रोशित ग्राहक ने अपनी नई बाइक में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की। ग्राहक बाइक में बार-बार आ रही खराबी से इतना नाराज़ था कि उसने शोरूम पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया, जिसके बाद ग्राहक को शांति भंग के आरोप में पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

क्या है पूरा मामला?
उमेदपुरा के निवासी रघुनाथ सिंह पवार ने छह महीने पहले इसी शोरूम से बजाज कंपनी की एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। पवार का आरोप है कि खरीद के बाद से ही बाइक में लगातार तकनीकी खराबी आ रही है। उन्होंने शिकायत की कि चार से पांच बार शोरूम में शिकायत करने और मरम्मत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी रही, जिससे वह निराशा और गुस्से से भर गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
शोरूम मैनेजर मनीष बाबेल द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रघुनाथ सिंह पवार को थाने ले गई। पुलिस ने मैनेजर मनीष बाबेल को भी बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह काफी इंतज़ार के बाद भी नहीं पहुँचे।

फिलहाल, विवादित बाइक अभी भी शोरूम पर ही खड़ी है। इस गंभीर घटनाक्रम पर टिप्पणी के लिए जब शोरूम मैनेजर मनीष बाबेल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई भी बयान देने से साफ़ इनकार कर दिया। यह घटना ग्राहकों की सेवा में कमी और उत्पाद की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories