कर्ज चुकाने इंजीनियर के बेटे ने रचा खुद के अपहरण का ड्रामा, 50 लाख की फिरौती मांगते ही 24 घंटे में खुला राज
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
15 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 15 नवम्बर 2025, 10:37 अपराह्न IST)

मंदसौर: आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज़ से परेशान होकर, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के 22 वर्षीय बेटे हर्शुल जैन उर्फ हनी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की एक बड़ी साजिश रची। इस फर्जीवाड़े का उद्देश्य परिवार से 50 लाख रुपये की मोटी फिरौती वसूलना था, लेकिन मंदसौर पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

कोटा जाते ही आया फिरौती का कॉल

शामगढ़ पुलिस के अनुसार, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर कमल जैन का परिवार सर्किट हाउस के पीछे बने सरकारी बंगले में रहता है। गुरुवार सुबह हर्शुल जैन कोटा के लिए निकला था। उसी दिन दोपहर करीब 4 बजे, हर्शुल के मोबाइल से परिवार को एक चौंकाने वाला कॉल आया, जिसमें “अपहरणकर्ताओं” ने उसकी रिहाई के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, परिवार की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी जाँच शुरू की।

तकनीकी जांच ने खोला राज

पुलिस की तकनीकी जांच में जल्द ही कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन में कई विरोधाभास सामने आए, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने हर्शुल के करीबी दोस्त गणपत सिंह को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

गणपत सिंह ने आखिरकार पूरी कहानी खोल दी। उसने बताया कि हर्शुल गहरे कर्ज़ में डूबा हुआ था और कर्ज़ चुकाने के लिए उसने यह हाई-प्रोफाइल ड्रामा रचा था। इस साजिश में हर्शुल के अलावा गणपत सिंह, जनरल सिंह (बलौदा, बूंदी) और कुलदीप अमरालिया (चौराया, बूंदी) शामिल थे।

कारोबार में नुकसान बना वजह

जांच में पता चला कि हर्शुल कोटा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था और कूलर जाली फैक्ट्री तथा एक देशी चाय दुकान शुरू करने की योजना बना रहा था। इन व्यवसायों में हुए लगातार नुकसान और बढ़ते कर्ज़ ने ही उसे इस अपराध की ओर धकेला।

फिलहाल पुलिस ने मास्टरमाइंड हर्शुल जैन और उसके दोस्त गणपत सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने पुष्टि की है कि यह पूरा अपहरण हर्शुल की खुद की सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों – जनरल सिंह और कुलदीप अमरालिया की तलाश में कोटा और बूंदी में टीमें दबिश दे रही हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories