भारत का सबसे लंबा नदी पुल: भूपेन हजारिका सेतु की खासियतें, लागत और सामरिक महत्व जानिए
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
16 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 16 नवम्बर 2025, 4:20 अपराह्न IST)

नई दिल्ली। भारत में 1.73 लाख से अधिक पुल मौजूद हैं, जिनमें कई अपने तकनीकी कौशल और सामरिक महत्व के कारण विशेष पहचान रखते हैं। हावड़ा ब्रिज और मुंबई का अटल सेतु जहां देश की बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धियां हैं, वहीं नदी पर बने देश के सबसे लंबे पुल का खिताब भूपेन हजारिका सेतु के नाम है। यह पुल पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नया आयाम देता है।

भूपेन हजारिका सेतुसबसे लंबा नदी पुल

असम में स्थित यह पुल, जिसे ढोला–सदिया पुल भी कहा जाता है, 9.15 किलोमीटर लंबा है और असम को अरुणाचल प्रदेश से जोड़ता है। यह देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र को सड़क मार्ग से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

876 करोड़ रुपये में तैयार हुआ सेतु

इस पुल का निर्माण 876 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। यह असम की लोहित नदी पर बना है और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है।

किसने किया निर्माण ?

भूपेन हजारिका सेतु का निर्माण नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी (Navayuga Engineering Company) ने किया।

भारत सरकार और कंपनी के बीच नवंबर 2011 में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर समझौता हुआ था।

नवयुग समूह का नेतृत्व

चिंता विश्वेश्वर राव (Executive Chairman)

चिंता श्रीधर (Managing Director) के पास है।

कंपनी के प्रमुख प्रोजेक्ट—

* कालेश्वरमसुंदिला बैराज

* दिबांगलोहित नदी पुल

* गंगा नदी पुल

* कृष्णापट्टनम पोर्ट

* पोलावरम बांध परियोजना

क्या है इस पुल का महत्व ?

भूपेन हजारिका सेतु पूर्वोत्तर क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर साबित हुआ है।

✔ पर्यटन में वृद्धि

ढोला और सदिया सहित आसपास के क्षेत्रों में विजिटर्स की संख्या बढ़ी।

✔ स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत

व्यापार, रोजगार और रियल एस्टेट गतिविधियों में तेजी आई।

सैन्य दृष्टि से क्यों है महत्वपूर्ण ?

यह पुल 60 टन से अधिक वजन वाले युद्धक टैंक और भारी सैन्य वाहनों को आसानी से सहन करने में सक्षम है।

इसी के माध्यम से सेना अरुणाचल प्रदेश और चीन सीमा तक आवश्यक सैन्य उपकरणों की तेजी से तैनाती कर सकती है।

यह पुल भारत की नेशनल सिक्योरिटी के लिए एक बड़ा स्ट्रैटेजिक एसेट है।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories