War 2 Teaser ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 23.47 मिलियन व्यूज़ का रिकॉर्ड

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ ने अपने टीज़र के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। 20 मई 2025 को साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर लॉन्च हुआ यह टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। कुछ ही घंटों में टीज़र वायरल हो गया और लाखों दर्शक इसे देखने के लिए उमड़ पड़े।
24 घंटे में मिला 23.47 मिलियन व्यूज़ का रिकॉर्ड
टीज़र को मंगलवार सुबह 11 बजे यूट्यूब पर जारी किया गया था और रिलीज़ के पहले 24 घंटों में इसे 23.47 मिलियन (2.34 करोड़) व्यूज़ प्राप्त हुए।
भाषा के अनुसार व्यूज़ का आंकड़ा इस तरह रहा—
हिंदी: 20 मिलियन
तेलुगु: 3.1 मिलियन
तमिल: 4 लाख
इन आंकड़ों के साथ ‘वॉर 2’ का टीज़र अब बॉलीवुड के सबसे ज्यादा देखे गए टीज़र्स की सूची में शामिल हो गया है।
War 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘वॉर 2’ का टीज़र सलमान खान की ‘भारत’ और ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को पछाड़ते हुए 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए बॉलीवुड टीज़र्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गया है।
यह टीज़र इस सूची में 5वें स्थान पर पहुंच गया है, जो किसी भी नई फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा देखे गए टीज़र्स (24 घंटे में)
सिकंदर टीज़र 1 – 41.6M
डंकी – 36.8M
मैदान – 29.5M
सिकंदर टीज़र 2 – 24M
वॉर 2 – 23.47M
फाइटर – 23.1M
एनिमल – 22.6M
भारत – 21.5M
कलंक – 20M
संजू – 19.1M
स्पाई यूनिवर्स की अगली धमाकेदार फिल्म
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स की छठी फिल्म है। यह फ्रेंचाइज़ पहले ही ‘टाइगर’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘वार’ और ‘पठान’ जैसी हिट फिल्मों के साथ मजबूत हो चुकी है।
फिल्म को 14 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा और दर्शकों के बीच इसके लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है।

