MP स्कूल अपडेट: कक्षा 3 से 8वीं की छमाही परीक्षाओं की तारीखें बढ़ीं, RSK ने जारी किया नया टाइम टेबल
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
23 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 23 नवम्बर 2025, 1:06 अपराह्न IST)

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के कक्षा 3 से 8वीं तक के लाखों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) ने प्रदेश की सरकारी और गैर-सरकारी शालाओं में आयोजित होने वाले अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (Half-Yearly Examination) की तिथियों में बदलाव कर दिया है।

पहले यह परीक्षाएं 24 नवंबर से शुरू होने वाली थीं, लेकिन अब यह मूल्यांकन कार्य 8 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा तिथि में बदलाव का कारण

1 6

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह द्वारा जारी नई समय सारिणी के अनुसार, अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियों को आगे बढ़ाने का निर्णय वर्तमान में प्रदेश में चल रही चुनावी प्रक्रिया (Electoral Process) में शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता को देखते हुए लिया गया है।

परीक्षा का समय

नई समय सारिणी के अनुसार, परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा:

कक्षापरीक्षा का समय
कक्षा 3 से 5सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
कक्षा 6 से 8दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक

RSKMP: कक्षा 3 से 5वीं का नया टाइम टेबल (8 से 12 दिसंबर)

तारीखविषय
8 दिसंबर 2025प्रथम भाषा – हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी
9 दिसंबर 2025गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
10 दिसंबर 2025द्वितीय भाषा – अंग्रेजी/हिन्दी
11 दिसंबर 2025पर्यावरण अध्ययन
12 दिसंबर 2025अतिरिक्त भाषा – हिन्दी/उर्दू

3 5

RSKMP: कक्षा 6वीं से 8वीं का नया टाइम टेबल (8 से 13 दिसंबर)

तारीखविषय
8 दिसंबर 2025प्रथम भाषा – हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी
9 दिसंबर 2025गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
10 दिसंबर 2025द्वितीय भाषा – अंग्रेजी/हिन्दी
11 दिसंबर 2025विज्ञान
12 दिसंबर 2025तृतीय भाषा – संस्कृत/हिन्दी/उर्दू/मराठी
13 दिसंबर 2025सामाजिक विज्ञान

6 8

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नई समय सारिणी के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।

प्रारंभिक कक्षाओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन अब 8 दिसंबर से

राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी की नई समय सारिणी

प्रदेश की शासकीय और अशासकीय शालाओं में कक्षा 3 से 8 के लिए सोमवार 24 नवम्बर से आयोजित होने वाला अर्धवार्षिक मूल्यांकन अब 8 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 के मध्य होगा। pic.twitter.com/qDChL3Jtq3

— School Education Department, MP (@schooledump) November 22, 2025

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories