सीज़न 3 के क्लिफहैंगर के बाद मनोज का खुलासा—सीज़न 4 आएगा

manoj

अमेज़न प्राइम वीडियो पर लंबे इंतजार के बाद रिलीज़ हुए द फैमिली मैन 3 ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। रिलीज़ के कुछ ही घंटों में दर्शकों ने पूरा सीज़न बिंज-वॉच कर लिया, लेकिन सीज़न के अंत में आए बड़े क्लिफहैंगर ने सभी को हैरान कर दिया। कई अहम सवालों के अनुत्तरित रहने से दर्शक यह जानने को उत्सुक दिखे कि क्या आगे और एपिसोड आएंगे या फिर शो का अगला सीज़न बनने वाला है।

Shubham Solar Solution

इसी बीच एक फैन ने एक्स (Twitter) पर शो के निर्माताओं राज और डी.के. से पूछा कि क्या कहानी आगे बढ़ेगी या फिर सीज़न अधूरा छोड़ा गया है। यह सवाल अभिनेता मनोज बाजपेयी की नजर में आया और उन्होंने खुद जवाब देकर फैंस को राहत दे दी।

 मनोज बाजपेयी ने दी सीधा संकेत

फैन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा—
“सबका जवाब चौथे सीज़न में मिलेगा! जल्दी मिलते हैं।”

स्पष्ट है कि द फैमिली मैन के निर्माता और कलाकार कहानी को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं, और फैंस को जल्द ही सीज़न 4 का इंतजार करना चाहिए। सीज़न 3 के दमदार प्लॉट, हाई-इंटेंसिटी एक्शन और रोमांचक मोड़ों के बाद अब दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

हो सकता है आप चूक गए हों