नीमच में अपराधियों की शामत: पुलिस ने आधी रात को दी दबिश, 153 वारंटी गिरफ्तार, 95 लीटर अवैध शराब जब्त
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
24 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 24 नवम्बर 2025, 4:28 अपराह्न IST)

नीमच, 24 नवंबर 2025 | नीमच जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 23-24 नवंबर की दरम्यानी रात पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिले भर में विशेष ‘कॉम्बिंग गश्त’ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे 153 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

2 3

अवैध शराब और गुंडों पर सख्त प्रहार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में चली इस पूरी रात की कार्रवाई में पुलिस ने न केवल फरार अपराधियों को पकड़ा, बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी करारी चोट की है।

4 1

  • वारंट तामीली: पुलिस ने कुल 153 वारंट तामील करवाए। इनमें 54 स्थाई वारंटी (जो लंबे समय से फरार थे) और 99 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इनमें मादक पदार्थ तस्करी, संपत्ति और शरीर संबंधी अपराधों के आरोपी शामिल थे।

  • अवैध शराब: आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने 18 मामले दर्ज किए और आरोपियों के पास से 95 लीटर अवैध शराब जब्त की।

सड़कों से लेकर होटलों तक चेकिंग अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। 10 स्थानों पर नाकाबंदी कर करीब 200 वाहनों की चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों से 7,300 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा, 64 होटल, लॉज और ढाबों की भी तलाशी ली गई ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति शहर में पनाह न ले सके।

3 1

साल 2025 की 11वीं बड़ी कार्रवाई एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2025 में यह नीमच पुलिस की 11वीं कॉम्बिंग गश्त थी। अब तक पुलिस ऐसे अभियानों के जरिए कुल 1368 वारंट तामील करवा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह सख्त रवैया आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories