अयोध्या में जश्न से पहले लखनऊ में हाई अलर्ट: मिला धमकी भरा खत, 24 घंटे में शहर को दहलाने की चेतावनी
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
24 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 24 नवम्बर 2025, 7:01 अपराह्न IST)

(लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट) अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की ऐतिहासिक घड़ी करीब है, लेकिन इससे ठीक 15 घंटे पहले राजधानी लखनऊ में मिले एक संदिग्ध पत्र ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में ध्वजारोहण करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले लखनऊ के चर्चित लुलु मॉल (Lulu Mall) में एक धमकी भरा खत मिलने से हड़कंप मच गया है।

वॉशरूम में मिला चार लाइन का खत जानकारी के मुताबिक, लुलु मॉल के वॉशरूम में चार लाइनों का एक पत्र बरामद हुआ है। इस पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि अगले 24 घंटों के भीतर लखनऊ की नामचीन इमारतों को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी के सामने आते ही लखनऊ पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने शहर भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। मॉल और शहर की अन्य प्रमुख इमारतों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राम मंदिर कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन कोई भी चूक नहीं करना चाहता, इसलिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories