नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में 2 गुमशुदा इंसान सकुशल दस्तयाब, परिजनों के चेहरे खिले

Highlights:

Shubham Solar Solution
  • मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान के तहत मिली सफलता।

  • सितंबर 2025 से लापता थे युवक और युवती।

  • साइबर सेल और केंट थाना टीम की संयुक्त कार्रवाई।

नीमच-:  मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत नीमच पुलिस (Neemuch Police) ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए

 में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना नीमच केंट की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में महीनों से लापता एक युवक और एक युवती को सकुशल खोज निकाला है । अपनों के वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला विशेष अभियान

मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (भोपाल) द्वारा राज्य भर में “गुम इंसान दस्तयाबी अभियान” चलाया जा रहा है इसी कड़ी में नीमच पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई थी थाना प्रभारी नीमच केंट, निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए यह सफलता प्राप्त की

पहला मामला: 24 वर्षीय हेमंत सिंह की घर वापसी

नीमच पुलिस गुम इंसान दस्तयाब हेमंत सिंह
नीमच पुलिस गुम इंसान दस्तयाब हेमंत सिंह

नीमच पुलिस गुम इंसान दस्तयाब  विशेष अभियानों के तहत पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राम सगराना निवासी उदलसिंह ने दिनांक 13.09.2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी उन्होंने बताया था कि उनका 24 वर्षीय पुत्र हेमंत सिंह दिनांक 10.09.2025 को बिना बताए कहीं चला गया था । परिजनों ने हर संभावित जगह और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।

पुलिस ने तत्काल गुम इंसान क्रमांक 85/2025 दर्ज कर जांच शुरू की थी अथक प्रयासों के बाद, पुलिस टीम ने हेमंत सिंह को दिनांक 02.12.2025 को सकुशल दस्तयाब कर लिया

दूसरा मामला: लापता अलीशा अली भी मिलीं सुरक्षित

नीमच पुलिस गुम इंसान दस्तयाब अलीशा अली
नीमच पुलिस गुम इंसान दस्तयाब अलीशा अली

दूसरे मामले में, नीमच निवासी यास्मीन (पति अकील चौहान) ने दिनांक 27.09.2025 को सूचना दी थी कि उनकी बेटी अलीशा अली घर से बिना बताए कहीं चली गई है काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 87/2025 के तहत मामला दर्ज किया था विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी मदद से अलीशा अली की लोकेशन ट्रेस की और दिनांक 01.12.2025 को उसे सुरक्षित खोज निकाला

परिजनों को सुपुर्द किए गए दोनों गुमशुदा

नीमच पुलिस गुम इंसान दस्तयाब  विशेष अभियानों के तहत कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद, नीमच केंट पुलिस ने दोनों दस्तयाब युवक-युवतियों (हेमंत सिंह और अलीशा अली) को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है । घर के चिरागों के वापस लौटने पर परिवारों में खुशी का माहौल है।

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि शिवालाल कलमी, थाना नीमच केंट की टीम और सायबर सेल नीमच की भूमिका सराहनीय रही

यह भी पढ़ें: *नीमच जनसुनवाई में शव: 20 दिन में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, अनाथ बच्चों का दर्द देख रो पड़ा हर कोई*

हो सकता है आप चूक गए हों