रतनगढ़ पुलिस ने NDPS और दुष्कर्म केस में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार किये
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
14 मई 2026, (अपडेटेड 14 मई 2026, 5:38 अपराह्न IST)

रतनगढ़ । नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें एक आरोपी दुष्कर्म मामले में फरार था, जबकि दूसरा NDPS एक्ट प्रकरण में पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।

यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में की गई।

दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार थाना रतनगढ़ में दर्ज दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा उम्र 19 वर्ष निवासी राजनगर मोरवन थाना जावद लंबे समय से फरार चल रहा था। पीड़िता की रिपोर्ट पर 24 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

13 मई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

NDPS एक्ट मामले में भी कार्रवाई

वहीं NDPS एक्ट मामले में पुलिस ने पहले 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा और एक क्रेटा कार जब्त की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रहलाद धाकड़ का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने और पुलिस गतिविधियों पर नजर रखने का काम कर रहा था।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर, उनकी टीम और साइबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories