बाइक चोर की तलाश में पुलिस ने खोला बड़ा राज, 4 मोटरसाइकिल बरामद, एक साथी अब भी फरार
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
07 अगस्त 2026, (अपडेटेड 07 अगस्त 2026, 3:19 अपराह्न IST)

नीमच। बाइक चोर गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नीमच केंट थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर करीब 2 लाख रुपये मूल्य की 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। हालांकि मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार 1 अगस्त 2026 को फरियादी दीपक डगवार ने थाना नीमच केंट में शिकायत दर्ज कराई कि वह कोटक महिंद्रा बैंक, नीमच में कार्यरत हैं। कार्यालय के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल अचानक गायब हो गई। शिकायत के आधार पर थाना नीमच केंट में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही संदिग्ध के आने-जाने के संभावित रास्तों का पता लगाया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और साइबर सेल नीमच की मदद से तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाइक चोर गिरोह से जुड़े एक संदिग्ध की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहील पिता अय्यूब निवासी एकता कॉलोनी, नीमच को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी के बाद वाहनों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बाइक चोर दिन के समय शहर में घूमकर विशेष रूप से पुरानी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। मौका मिलने पर वे अपने साथी को बुलाते, चेहरा ढककर चोरी की वारदात को अंजाम देते और सीसीटीवी कैमरों से बचने का प्रयास करते थे। इसके बाद चोरी किए गए वाहनों को सुनसान स्थानों पर छिपा दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि मामले में गोलू निवासी निम्बाहेड़ा की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

इन पुलिसकर्मियों का रहा योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक मधुसूदन बेरागी, राहुल सोलंकी, सोनेन्द्र, सर्वेश, आशुतोष, वाहन चालक धीरेन्द्र तथा साइबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाइक चोर गिरोह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं। पुलिस ने लोगों से अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories