कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई, किए श्रद्धा सुमन अर्पित
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
31 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 31 अक्टूबर 2025, 7:03 अपराह्न IST)

दोनों ही महापुरुषों ने देश की आजादी एकता वअखंडता के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया – समंदर पटेल

सिंगोली:- शुक्रवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के महान नेता सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन सिंगोली पर एक साथ मनाई गई।
इस अवसर पर जावद विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल ने कांग्रेस कार्यालय पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें याद किया।
समंदर पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश की आजादी और देश की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
हमें ऐसे महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलते हुए देश में भाईचारा, एकता, अखंडता बनाए रखना है तब ही इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री पटेल ने कहा कि स्वर्गीय गांधी ने जनता के लिए 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्रीमती गांधी ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और देश के भविष्य के लिए कार्य किया राजेश भंडारी और पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेंव ने भी संबोधित करते हुए दोनों महापुरुषों को याद किया।
इस दौरान जावद विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमील मोहम्मद मेव, राहुल जैन अल्प संख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान, मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पार्षद राजेश भंडारी, पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर बड़ी, एम डी मंसूरी झांतला, मानक धाकड़ झांतला, पप्पू ठाकुर, गोपाल सिंह झांतला, नानालाल धाकड़, दिनेश भील बड़ी, इकबाल हुसैन बड़ी, रितेश सेठिया, सत्तू धाकड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन एम डी मंसूरी ने किया और अंत में आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने व्यक्त किया।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories