सर्दियों में कफ और खांसी बढ़ाती हैं ये 4 चीजें, जानिए किन फूड्स से करें परहेज
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
11 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 11 नवम्बर 2025, 6:15 अपराह्न IST)

सर्दियों का मौसम आते ही ठंडी हवाओं के साथ खांसी, जुकाम और कफ की समस्या भी बढ़ जाती है। कई बार लोग बार-बार बीमार पड़ने के लिए मौसम को दोष देते हैं, जबकि असली वजह आपकी प्लेट में रखे कुछ फूड्स भी हो सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्टककरज के अनुसार, कुछ ठंडी तासीर वाले फूड्स ऐसे हैं जो सर्दियों में कफ को तेज़ी से बढ़ा देते हैं। अगर आप सर्दी-जुकाम से खुद को बचाना चाहते हैं, तो इन 4 चीजों से फिलहाल दूरी बना लें।

1. सत्तू ड्रिंक

गर्मियों का सुपरफूड सत्तू शरीर को ठंडक देता है, लेकिन यही ठंडापन सर्दियों में नुकसान पहुंचा सकता है। इसका नियमित सेवन शरीर का आंतरिक तापमान घटाकर बलगम और खांसी की समस्या बढ़ा सकता है।

2. सौंफ का पानी

सौंफ स्वभाव से ठंडी होती है। पाचन के लिए फायदेमंद होने के बावजूद, सर्दियों में इसका पानी पीने से कफ दोष बढ़ सकता है और गले में जमाव या ठंड लगने की संभावना बढ़ जाती है।

3. दही या केले की स्मूदी

दही और केला दोनों ही कफ बनाने वाले फूड्स माने जाते हैं। इनका संयोजन ठंड में गले की खराश, बलगम और साइनस जैसी दिक्कतों को बढ़ा देता है। आयुर्वेद में इस मिश्रण को सर्दियों के लिए अनुचित बताया गया है।

4. नारियल पानी

नारियल पानी स्वभाव से ठंडा होता है। इसका सेवन शरीर में ठंडक बढ़ाकर सर्दी-जुकाम या साइनस के लक्षणों को और गंभीर कर सकता है। ठंड के दिनों में इसका सेवन बहुत सीमित मात्रा में करें।

सर्दियों में क्या करें सेवन

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हल्दी वाला दूध, अदरक की चाय और शहद जैसे गर्म तासीर वाले फूड्स को डाइट में शामिल करें। ये कफ और खांसी से प्राकृतिक रूप से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories