नीमच: ज्ञानोदय हॉस्पिटल में ‘इलाज’ के नाम पर मौत का खेल? पैदल चलकर गए बुजुर्ग की ऑपरेशन थियेटर में मौत
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
23 मई 2026, (अपडेटेड 23 मई 2026, 10:37 पूर्वाह्न IST)

नीमच:मरीज किसी क्लिनिक में जिंदगी बचाने जाता है, लेकिन नीमच के ज्ञानोदय हॉस्पिटल में वह महज़ एक ‘कमाई का टारगेट’ बनकर रह जाता है। शुक्रवार शाम कैंट थाना क्षेत्र के कनावटी स्थित इस सेंटर में जो हुआ, वह कोई नई घटना नहीं है, बल्कि उस मेडिकल माफिया तंत्र का हिस्सा है, जहां मरीज की जान से ज्यादा बिल के मीटर पर फोकस होता है।

ग्राम जावी निवासी 68 वर्षीय प्रहलाद विटोल सामान्य चेकअप के लिए खुद बस में बैठकर पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद ऑपरेशन थियेटर से उनकी लाश बाहर आई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और प्रबंधन की घोर लापरवाही उजागर हुई।

मामूली सीने का दर्द और ‘मौत’ का फरमान

ज्ञानोदय हॉस्पिटल

परिजनों, खासकर उनके बेटे भरत विटोल का सीधा आरोप है कि उनके पिता की हालत गंभीर नहीं थी। गुरुवार को सीने में हल्का दर्द महसूस होने पर वे खुद चलकर ज्ञानोदय हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां आते ही डॉक्टरों ने उन्हें ‘कैश काउ’ मान लिया। तुरंत ईसीजी, एंजियोग्राफी और दर्जनों टेस्ट लिख दिए गए।

ज्ञानोदय हॉस्पिटल

रिपोर्ट आते ही वह स्क्रिप्ट पढ़ी गई, जो अक्सर मरीजों को डराने के लिए इस्तेमाल होती है— “दिल की तीन नसें ब्लॉक हैं, तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा।” परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर खतरे का खौफ दिखाकर दबाव बनाया।

ज्ञानोदय हॉस्पिटल

साफ है कि जिस बुजुर्ग को शुक्रवार शाम 4 बजे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया और जो खुद अपने पैरों पर चलकर अंदर गया था, वह कुछ ही देर बाद मृत घोषित कर दिया गया।

सर्दी-जुकाम पर 15-20 टेस्ट, 10 हजार की पक्की ‘वसूली’

यह कोई पहला मामला नहीं है जब इलाज के नाम पर हंगामा हुआ हो। ज्ञानोदय हॉस्पिटल का इतिहास ऐसे ‘कारनामों’ से भरा पड़ा है। यहां की व्यवस्था एक सोची-समझी रणनीति पर काम करती है। अगर कोई मरीज सर्दी-जुकाम जैसी छोटी बीमारी लेकर भी पहुंच जाए, तो डॉक्टर उसे हाथ लगाने से पहले 15-20 टेस्ट का पर्चा थमा देते हैं।

यानी, हर मरीज से कम से कम 7,000 से 10,000 रुपये ऐंठने का सीधा टारगेट सेट है। मरीज की असल बीमारी क्या है, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि उससे कितने टेस्ट करवाए जा सकते हैं।

मेडिकल स्टोर की मोनोपॉली: बाहर दवा खोजना मना है!

लूट का यह खेल सिर्फ टेस्ट तक सीमित नहीं है। यहां के डॉक्टर जो दवाइयां लिखते हैं, वे पूरे शहर के किसी भी मेडिकल स्टोर पर नहीं मिलतीं। मरीज और उसके परिजन मजबूरन इसी जगह के मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने को विवश होते हैं।

हद तो तब हो जाती है जब इनके खुद के लिखे पर्चे की दवाइयां इनके अपने मेडिकल पर भी आउट ऑफ स्टॉक होती हैं। मरीज दर्द से तड़पता है और परिजन दवा के लिए भटकते रहते हैं। यह इलाज नहीं, बल्कि एक संगठित मेडिकल ब्लैकमेलिंग है।

क्या अब सील होगा यह सेंटर?

बुजुर्ग की मौत के बाद परिसर में जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को शांत किया।

परिजनों ने ज्ञानोदय हॉस्पिटल को सील करने और दोषी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सवाल यह है कि क्या प्रशासन सिर्फ कागजी जांच कर मामले को रफा-दफा कर देगा, या फिर यहां चल रही इस खुली लूट और मौत के खेल पर हमेशा के लिए ताला लगेगा?


FAQs: ज्ञानोदय हॉस्पिटल विवाद

1. ज्ञानोदय हॉस्पिटल में बवाल क्यों हुआ?
शुक्रवार शाम को मामूली सीने के दर्द की शिकायत लेकर आए 68 वर्षीय बुजुर्ग प्रहलाद विटोल की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

2. परिजनों ने प्रबंधन पर क्या आरोप लगाए हैं?
परिजनों का आरोप है कि मरीज खुद पैदल चलकर आया था, लेकिन डॉक्टरों ने डरा-धमका कर जबरन ऑपरेशन किया, जिससे उनकी जान चली गई।

3. क्या ज्ञानोदय हॉस्पिटल में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं?
हाँ, स्थानीय लोगों और मरीजों के अनुसार, पूर्व में भी यहां कई मौतों पर हंगामा हो चुका है। यहां छोटी बीमारियों पर भी अनावश्यक टेस्ट और महंगी दवाइयों के नाम पर वसूली के आरोप आम हैं।

4. अस्पताल में दवाइयों को लेकर क्या गड़बड़ी सामने आई है?
यहां के डॉक्टर ऐसी दवाइयां लिखते हैं जो शहर के अन्य मेडिकल स्टोर्स पर नहीं मिलतीं, जिससे मरीजों को मजबूरन यहीं के मेडिकल से महंगी कीमत पर दवा खरीदनी पड़ती है।

5. पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है?
कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। शनिवार को मेडिकल पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories