नीमच के यात्रियों के लिए खुशखबरी! जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का परिचालन
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
04 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 04 नवम्बर 2025, 8:12 पूर्वाह्न IST)

रतलाम/नीमच | त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने जयपुर और बान्द्रा टर्मिनस के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस परिचालन से नीमच और आस-पास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई और जयपुर के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

​जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल, श्री खेमराज मीना के अनुसार, गाड़ी संख्या 09729/09730 (जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल) दोनों दिशाओं में 1-1 फेरे के लिए चलेगी।

जयपुर-बान्‍द्रा टर्मिनस के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

गाड़ी संख्‍या 09729 जयुपर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल, जयपुर से 04 नवम्‍बर 2025 मंगलवार को 08.10 बजे चलेगी तथा अगले दिन 04.55 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़(14.00/14.05, मंगलवार), नीमच(14.49/14.51),मंदसौर(15.29/15.31) एवं रतलाम(17.30/17.40) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।

इसी प्रकार, वापसी में गाड़ी संख्‍या 09730 बान्‍द्रा टर्मिनस जयपुर स्‍पेशल, बान्‍द्रा टर्मिनस से 05 नवम्‍बर 2025 बुधवार को 09.30 बजे
चलेगी अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के
रतलाम(20.10/20.20 बुधवार), मंदसौर(21.33/21.35), नीमच(22.25/22.27) एवं
चित्‍तौड़गढ़(00.05/00.10, गुरुवार) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्‍तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

यात्रीगण ट्रेन संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यात्री रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी कर सकते हैं

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories