Mandi Chunav Update (Part-2): राकेश भारद्वाज और गोपाल गर्ग के बीच ‘महामुकाबला’, यहाँ पढ़ें हर उम्मीदवार का पूरा एक्सरे
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
29 दिसम्बर 2025, (अपडेटेड 29 दिसम्बर 2025, 9:55 अपराह्न IST)

नीमच। मालवा की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी नीमच में चुनावी हलचल अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर है। Mandi Chunav Update यह है कि मैदान में अब केवल दो ही दिग्गज आमने-सामने हैं। एक तरफ भाजपा समर्थित राकेश भारद्वाज हैं, तो दूसरी तरफ रसूखदार व्यापारी गोपाल गर्ग (जीजी) बदलाव की मशाल थामे नजर आ रहे हैं।

इस बार का चुनाव केवल वोटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मंडी के भविष्य की दिशा तय करने वाला है। आइए जानते हैं दोनों उम्मीदवारों का वह कच्चा-चिट्ठा जो हार-जीत की कहानी लिखेगा।


1. राकेश भारद्वाज: सत्ता की ताकत और छोटे व्यापारियों का साथ

राकेश भारद्वाज इस समय Mandi Chunav Update के केंद्र में हैं क्योंकि उन्हें सत्ताधारी दल का सीधा समर्थन मिल रहा है।

ताकत (Strengths):

  • भाजपा का कवच: नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार का खुलकर मैदान में उतरना और भाजपा के जिला पदाधिकारियों की सक्रियता भारद्वाज के लिए सबसे बड़ी ताकत है।

  • निचले वर्ग का भरोसा: छोटा और मध्यम वर्ग का व्यापारी भारद्वाज को अपना रक्षक मानता है। उनका कहना है कि संकट के समय भारद्वाज हमेशा खड़े रहते हैं।

  • राजनैतिक रसूख: भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य मालू और अन्य कद्दावर नेताओं का साथ उन्हें एक संगठित वोट बैंक की गारंटी देता है।

कमजोरियां (Weaknesses):

  • कानूनी पेच: गोदाम पर मजदूर की मौत के बाद दर्ज FIR और बेटे प्रबुद्ध भारद्वाज के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले उनकी छवि पर भारी पड़ रहे हैं।

  • एंटी-इंकम्बेंसी: 20 सालों तक चुनाव न होने देने का आरोप उन पर हावी है, जिससे व्यापारियों का एक बड़ा वर्ग नाराज है।

यह भी पढ़ें: Neemuch Mandi Election (Part-1) : मैदान में बचे 2 बड़े दिग्गज, गोपाल गर्ग और राकेश भारद्वाज के बीच महामुकाबला, जानें पल-पल का समीकरण


2. गोपाल गर्ग (जीजी): रसूख और ‘परिवर्तन’ की लहर

गोपाल गर्ग इस बार Mandi Chunav Update में एक ‘सरप्राइज फैक्टर’ बनकर उभरे हैं, जिन्हें कई बड़े व्यापारियों का मूक समर्थन हासिल है।

ताकत (Strengths):

  • परिवर्तन का नैरेटिव: पिछले दो दशकों से एक ही नेतृत्व को देखकर मंडी के व्यापारी अब ऊब चुके हैं। जीजी के पक्ष में सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यही है कि लोग अब बदलाव (Change) चाहते हैं।

  • अग्रवाल समाज का साथ: नीमच व्यापार की रीढ़ माने जाने वाले अग्रवाल समाज का एकमुश्त समर्थन जीजी को मिल सकता है, जो किसी भी समय बाजी पलट सकता है।

  • किंगमेकर का हाथ: शहर के एक बेहद ताकतवर शख्स का ‘अदृश्य आशीर्वाद’ उनके साथ है, जो पर्दे के पीछे से पूरी फील्डिंग जमा रहे हैं।

कमजोरियां (Weaknesses):

  • कठोर स्वभाव: जीजी की ‘कड़वी जुबान’ और अहंकार उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। छोटा व्यापारी उन्हें ‘अमीर वर्ग का नेता’ मानता है और उनसे बात करने में हिचकिचाता है।

  • असुरक्षा की भावना: छोटे व्यापारियों में डर है कि जीजी के आने से मंडी में ‘कमीशन राज’ और बड़े व्यापारियों का सिंडिकेट हावी हो जाएगा।

4 जनवरी को होगा फैसला: 1001 व्यापारी तय करेंगे भविष्य

इस पूरे ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा का क्लाइमेक्स 04 जनवरी को देखने को मिलेगा। मंडी में कुल 1001 पंजीकृत व्यापारी हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुनने में यह संख्या कम लग सकती है, लेकिन मंडी की राजनीति में एक-एक वोट सोने के भाव जैसा कीमती होता है।

माहौल इतना गर्म है कि व्यापारी भी दबी जुबान में कह रहे हैं कि ऐसा चुनाव उन्होंने पिछले 20 सालों में नहीं देखा। विधायक के मैदान में उतरने के बाद समीकरण तेजी से बदले हैं। जहाँ पहले यह एक सामान्य व्यापारिक चुनाव लग रहा था, अब यह “सत्ता बनाम समाज” की लड़ाई जैसा प्रतीत हो रहा है।

ऊंट किस करवट बैठेगा?

नीमच मंडी में अब साफ संदेश है—मुकाबला आर-पार का है और सत्ता का वजन भी पलड़े पर भारी करने के लिए झोंका जा रहा है। क्या विधायक दिलीप सिंह परिहार अपनी साख बचाने में कामयाब होंगे, या फिर गोपाल गर्ग कोई बड़ा उलटफेर करेंगे? यह तो 4 जनवरी की शाम ही बताएगी, लेकिन फिलहाल नीमच की फिजाओं में सिर्फ चुनावी शोर है।


यह भी पढ़ें: 7 आरोपियों की गिरफ्तारी: Neemuch Land Fraud Case में बड़ा खुलासा, विक्रम सीमेंट का अधिकारी भी लपेटे में

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories