मंदसौर कॉलेज शर्मनाक घटना: कपड़े बदल रही छात्राओं का वीडियो बनाते ABVP कार्यकर्ता गिरफ्तार
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
15 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 15 अक्टूबर 2025, 8:06 अपराह्न IST)

मंदसौर, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय महाविद्यालय में एक अत्यंत शर्मनाक घटना सामने आई है। कॉलेज परिसर में चल रहे ‘युवा उत्सव’ कार्यक्रम के दौरान, स्टेज परफॉर्मेंस के लिए कपड़े बदल रहीं छात्राओं का छिपकर वीडियो और फोटो बनाने के आरोप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

उजालदानी के रास्ते से बना रहे थे वीडियो

यह घटना शासकीय महाविद्यालय भानपुरा में बुधवार को हुई। छात्राओं ने शिकायत की कि ABVP के नगर मंत्री उमेश जोशी, सह-महाविद्यालय प्रमुख अजय गौड़ और कार्यकर्ता हिमांशु बैरागी उजालदानी (वेंटीलेटर) के रास्ते से मोबाइल कैमरे के जरिए उनकी वीडियो और फोटो बना रहे थे।

देखे वीडियो :

छात्राओं को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने तुरंत कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली से शिकायत की।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली ने तत्काल कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच करवाई। फुटेज की जाँच में तीनों युवकों की संदिग्ध गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गईं, जिससे छात्राओं की शिकायत की पुष्टि हुई।

मामले की पुष्टि होते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल भानपुरा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य कार्यकर्ता मौके से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शासकीय महाविद्यालय भानपुरा की प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली ने बताया कि, “छात्राओं की शिकायत पर हमने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद हमने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी।”

देखे वीडियो-

भानपुरा पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया। गिरफ्तार तीनों कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें उपजेल गरोठ भेज दिया गया है। इस घटना ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा और छात्रों के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories