मंदसौर में पुलिया से गिरा अधेड़, आंख के पास से घुसा सरिया कान के पीछे निकला
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
12 सितम्बर 2026, (अपडेटेड 12 सितम्बर 2026, 10:49 पूर्वाह्न IST)

मंदसौर: मंदसौर जिले के सीतामऊ में निर्माणाधीन पुलिया के पास शुक्रवार रात एक हादसे में 50 वर्षीय परमानंद पिता नागूलाल कथिरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बैरिकेड के सहारे के साथ नीचे गिरने पर उनके चेहरे में पड़ा करीब साढ़े 3 फीट लंबा लोहे का सरिया आंख के पास से घुस गया और कान के पीछे से बाहर निकल गया। हादसे के बाद उन्हें पहले सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर मंदसौर जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

परमानंद गरोठ में अपने साले के ढाबे पर काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वे बस से सीतामऊ पहुंचे थे और वहां से पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में निर्माणाधीन पुलिया के पास बैरिकेड लगा हुआ था। परिवार और एंबुलेंस चालक के अनुसार, उन्होंने बैरिकेड का सहारा लिया, तभी वह उसके साथ ही करीब 8 से 10 फीट नीचे जा गिरे। नीचे पड़ा लोहे का सरिया उनके चेहरे में घुस गया।

मंदसौर में चेहरे में घुसा सरिया: बैरिकेड के साथ नीचे गिरने से हुआ हादसा

परमानंद के बेटे प्रवीण के मुताबिक, हादसा घर से करीब आधा किलोमीटर पहले हुआ। उनके पिता गरोठ स्थित मामा के ढाबे पर काम करते हैं और कभी-कभी घर आते हैं। शुक्रवार रात वे बस से सीतामऊ पहुंचे और पैदल घर जा रहे थे। प्रवीण ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया के पास बेरी गेट लगा था। पिता ने जैसे ही उसका सहारा लिया, वे गेट के साथ नीचे गिर गए। नीचे मौजूद सरिया उनके चेहरे में जा घुसा। सूचना मिलने के बाद प्रवीण मौके पर पहुंचे, जहां लोगों की भीड़ जमा थी।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने परमानंद को पुलिया से बाहर निकालने में मदद की। उनके चेहरे में सरिया पूरी तरह फंसा हुआ था। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

सीतामऊ से मंदसौर जिला अस्पताल रेफर

सीतामऊ में प्राथमिक उपचार के बाद परमानंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 11:30 बजे उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने सरिए को निकालने की कोशिश नहीं की। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने सरिए को छूने तक से परहेज किया और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों को बुलाया गया। सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रीति मानावत सहित टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक बाहर से जितना उपचार संभव था, वह किया। इसके बाद सरिए को बिना छेड़े मरीज को रतलाम रेफर करने का निर्णय लिया गया।

आंख के पास से घुसा, कान के पीछे से निकला सरिया

मंदसौर में चेहरे में घुसा सरिया
घायल को करीब 6 इंच का घाव हो गया है।
मंदसौर में चेहरे में घुसा सरिया
घायल को रतलाम रेफर किया गया है।
मंदसौर में चेहरे में घुसा सरिया
घायल ढाबे से घर लौट रहा था। तभी हादसा हुआ।

डॉक्टरों के अनुसार, करीब साढ़े 3 फीट लंबा आयरन रोड आंख के पास से चेहरे के अंदर गया और कान के पीछे से बाहर निकल गया। सरिया निकलने वाली जगह पर कान के पीछे करीब 5 से 6 इंच लंबा और गहरा घाव भी बताया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, चेहरे के अंदर कई हिस्सों और नसों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसी वजह से मौके पर ही सरिया निकालने का प्रयास नहीं किया गया। 

सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रीति मानावत ने बताया कि अपने 21 साल के करियर में उन्होंने पहली बार इस तरह का मरीज देखा है। उनके अनुसार, सरिया आंख के पास से अंदर जाकर कान के पीछे तक पहुंचा है और इससे शरीर के अंदर के कई हिस्सों तथा नसों के डैमेज होने की आशंका है।

दर्द से तड़पते रहे, सरिया निकालने की गुहार लगाई

इलाज के दौरान परमानंद दर्द से परेशान रहे और बार-बार डॉक्टरों से सरिया निकालने की गुहार लगाते रहे। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए सरिया निकालने की कोशिश नहीं की। डॉक्टरों का कहना था कि सरिया निकालने से अंदर मौजूद नसों और शरीर के दूसरे हिस्सों को और नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है। इसी वजह से विशेषज्ञ उपचार के लिए उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजने का निर्णय लिया गया।

108 एंबुलेंस चालक ने बताया कैसे पहुंचाया अस्पताल

108 एंबुलेंस चालक रोहित रामावत के अनुसार, सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे थे। निर्माण कार्य के चलते पुलिया के पास बेरीगेट लगाया गया था। परमानंद बेरीगेट के साथ नीचे गिर गए थे और उनके चेहरे में सरिया फंसा हुआ था। रोहित रामावत ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उनके चेहरे में करीब साढ़े 3 फीट लंबा सरिया फंसा हुआ था।

रात करीब 1 बजे रतलाम रेफर

मंदसौर जिला अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे उपचार के बाद रात करीब 1 बजे परमानंद को गंभीर हालत में रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रतलाम रवाना किए जाने के समय भी सरिया उनके चेहरे में फंसा हुआ था। फिलहाल परमानंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें लगातार अलग-अलग चिकित्सा केंद्रों पर उपचार के लिए ले जाया गया और विशेषज्ञ इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

FASTag में OneTag सुविधा शुरू, स्टिकर बदले बिना बदल सकेंगे बैंक

मुंबई। FASTag इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों के लिए...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories