अब मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट का रहना अनिवार्य
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
09 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 09 अक्टूबर 2025, 2:46 अपराह्न IST)

बिना फार्मासिस्ट चलाने पर होगी जेल और जुर्माना

000000000009

नीमच|मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अब राज्य में सभी मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही, बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

नए नियमों के तहत, बिना फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर चलाने पर 3 महीने की सजा और ₹2 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। यह सख्ती हाल ही में सामने आए श्रीसन फार्मा कांड के बाद की गई है, जिसमें जहरीले कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत हुई थी।

फार्मेसी काउंसिल ने जारी किए सख्त निर्देश

स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने सभी मेडिकल स्टोर्स, अस्पतालों और फार्मेसी से जुड़े संस्थानों को चेतावनी जारी की है कि वे फार्मेसी अधिनियम, 1948 की धारा 42 का पालन करें।
काउंसिल ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन धाराओं के तहत होगी कार्रवाई

अगर कोई मेडिकल स्टोर बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के दवाएं बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 42 और जन विश्वास (संशोधन) अधिनियम 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें तीन महीने की जेल और दो लाख रुपये का जुर्माना दोनों शामिल हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा कदम

सरकार का यह फैसला दवा वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इससे गलत दवाओं के इस्तेमाल, ओवरडोज़ और नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगेगी।

यह भी पढ़ें:
‘किलर कफ सीरप’ कांड: श्रीसन फार्मा की लापरवाही से हिली स्वास्थ्य व्यवस्था, अब देशभर में सभी कंपनियों का ऑडिट करेगा केंद्र

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories