नीमच जनसुनवाई में गरमाया सार्वजनिक संपत्ति विवाद, मेघवाल समाज ने लगाए गंभीर आरोप
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
19 मई 2026, (अपडेटेड 19 मई 2026, 2:38 अपराह्न IST)

नीमच। नीमच जिले की जनसुनवाई में मंगलवार को ग्राम खजूरी का सार्वजनिक संपत्ति विवाद चर्चा का विषय बन गया। मनासा तहसील से बड़ी संख्या में पहुंचे मेघवाल समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

समाजजनों ने बताया कि गांव में समाज के सहयोग से वर्षों पहले एक सार्वजनिक टिन शेड का निर्माण कराया गया था। इस स्थान का उपयोग विवाह, मौसर और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता रहा है। आरोप है कि अब कुछ लोग समाज के अन्य सदस्यों को वहां बैठने और कार्यक्रम करने से रोक रहे हैं।

ज्ञापन में चेनराम मेघवाल, सीमा मेघवाल और रूपलक्ष्मी मेघवाल पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए गए हैं। समाज के लोगों का कहना है कि यह टिन शेड पूरे समाज की संपत्ति है और किसी एक व्यक्ति का उस पर अधिकार नहीं हो सकता।

समाजजनों ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इन वीडियो के आधार पर थाना मनासा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिससे कई लोगों को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने की मांग की है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने सार्वजनिक कुएं में गंदगी डालकर पानी दूषित करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि इससे गांव के लोगों को परेशानी हो सकती है। आवेदन में सार्वजनिक स्थान पर अवैध हस्तक्षेप कर रास्ता निकालने की कोशिश का भी जिक्र किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, बढ़ता सार्वजनिक संपत्ति विवाद गांव में तनाव का कारण बन रहा है। समाजजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories