7.5 करोड़ का सोना, बस रुकते ही छीना बैग; रतलाम में सोना छीनने की घटना से मचा हड़कंप
Reported by: vasim | Edited by: आकाश शर्मा
14 अगस्त 2026, (अपडेटेड 14 अगस्त 2026, 11:16 पूर्वाह्न IST)

रतलाम | रतलाम में सोना छीनने की घटना गुरुवार रात इंदौर फोरलेन पर बिलपांक थाना क्षेत्र के रेन फंटे के पास हुई। बड़नगर से रतलाम लौट रहे सराफा व्यापारी से बदमाशों ने बस रुकवाकर करीब 5 किलो सोने के जेवरात और 3 लाख रुपए कैश से भरा बैग छीन लिया। सोने की कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

घटना रात करीब 9.15 बजे की है। सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार और राकेश पंद्रो मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल और आसपास के इलाके में सर्चिंग शुरू की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।

बड़नगर से बस में सवार हुए थे कुछ लोग

बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान के मुताबिक, रतलाम की महलवाड़ा जैन कॉलोनी निवासी सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया गुरुवार को सोने के जेवरात बेचने के सिलसिले में बड़नगर गए थे।व्यापारी रात करीब 8.15 बजे बस से रतलाम के लिए रवाना हुए। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, बड़नगर से कुछ यात्री बस में सवार हुए और अलग-अलग सीटों पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद बस रेन फंटे के पास पहुंची। इसी दौरान ड्राइवर की सीट के पास बैठे एक व्यक्ति ने बस रुकवाई। बस रुकते ही व्यापारी की सीट के पीछे बैठे दो लोगों ने उनका बैग छीन लिया।

बाइक सवार साथियों के साथ भागे

बैग छीनने के बाद दोनों बदमाश बस से नीचे उतरे। इसके बाद वे बाइक सवार अपने साथियों के साथ मौके से भाग गए। पुलिस को आशंका है कि सोना छीनने की घटना में करीब पांच लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि वारदात में शामिल लोग पहले से व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे या घटना के दौरान ही उन्होंने मौका देखकर बैग छीना।

बैग में सोने के साथ 3 लाख रुपए कैश

पुलिस के अनुसार, व्यापारी के बैग में करीब 5 किलो सोने के जेवरात थे। इनकी कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा बैग में करीब 3 लाख रुपए कैश भी था। बताया गया है कि यह रकम व्यापारी को गुरुवार दोपहर गहने बेचने से मिली थी। घटना के बाद व्यापारी ने सबसे पहले अपने परिचित सराफा व्यापारियों को जानकारी दी और फिर 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की।

बड़नगर से सवार यात्रियों पर भी नजर

सोना छीनने की घटना के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस बड़नगर से बस में सवार हुए यात्रियों की जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस वारदात के बाद बदमाशों के भागने वाले संभावित रास्तों को भी खंगाल रही है। जिले के अन्य थानों के प्रभारियों और पुलिस टीमों को भी बदमाशों की तलाश में लगाया गया है।

देर रात तक नहीं मिला सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग की। डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र को खंगाला गया। हालांकि, देर रात तक पुलिस को लुटेरों का पता नहीं चल सका था। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान और वारदात में शामिल लोगों की वास्तविक संख्या जांच के बाद स्पष्ट होगी।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories