7 फीट मगरमच्छ गांव में घुसा: मंदसौर में रातभर दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
05 मई 2026, (अपडेटेड 05 मई 2026, 1:20 अपराह्न IST)

मंदसौर (Mandsaur News)|मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मगरमच्छ देर रात रहवासी इलाके में घुस आया। यह मामला मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम दोबड़ा का है, जहां सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ गांव की गलियों में घूमता दिखाई दिया।

रात के सन्नाटे में अचानक मगरमच्छ के दिखने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई परिवारों ने बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गांव में दहशत का माहौल बन गया।

गलियों में घूमता रहा मगरमच्छ

ग्रामीणों के मुताबिक, यह मगरमच्छ गांव की सड़कों और घरों के आसपास काफी देर तक घूमता रहा। कुछ लोगों ने दूर से इसे देखा और वीडियो भी बनाए, लेकिन डर के कारण कोई पास नहीं गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

वन विभाग ने संभाली स्थिति

मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने सबसे पहले इलाके को सुरक्षित कराया और लोगों को दूरी बनाए रखने की सलाह दी। टीम प्रभारी पुष्कर मालवीय के नेतृत्व में वन रक्षक जितेंद्र सिंह पंवार, कादर गोंदिया और सहयोगी दीपक नगर ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। अंधेरे और तंग गलियों के कारण ऑपरेशन आसान नहीं था, लेकिन टीम ने धैर्य और रणनीति से इसे सफल बनाया।

चंबल में छोड़ा गया

मगरमच्छ

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से वाहन में रखा गया और मंगलवार सुबह चंबल नदी के बैकवाटर क्षेत्र, संजीत नदी में छोड़ दिया गया। यह क्षेत्र मगरमच्छों के लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास है।

गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं हुआ। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो घबराएं नहीं और खुद से उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें। तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories