मंदिर की बैठक में अचानक उठा हाथ! युवती ने सबके सामने समाज अध्यक्ष को जड़े थप्पड़
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
16 मई 2026, (अपडेटेड 16 मई 2026, 11:28 पूर्वाह्न IST)

नीमच। नीमच शहर में शुक्रवार को एक समाजिक बैठक उस समय विवाद में बदल गई, जब एक युवती ने सबके सामने समाज अध्यक्ष को थप्पड़ मार दिए। नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले के बाद शहरभर में चर्चा का माहौल है।
बताया जा रहा है कि यह घटना नीमच सिटी थाना क्षेत्र की है, जहां समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान अचानक हुए हंगामे से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बैठक के बीच पहुंची युवती, शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार जेतपुरा पालसोड़ा निवासी सरदार सिंह नायक समाज के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार दोपहर मंदिर परिसर में समाज के लोगों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान समाज की एक युवती वहां पहुंची और अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती काफी नाराज थी। उसने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने उसके चरित्र और शादी समारोह में आने-जाने को लेकर समाज के लोगों के बीच आपत्तिजनक बातें कही हैं। युवती ने दावा किया कि उसके पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

कॉलर पकड़ा और जड़ दिए थप्पड़

ezgifcom optimize 2026 05 15t203235152 1778857372

बैठक में मौजूद लोगों के सामने युवती ने रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए अध्यक्ष से जवाब मांगा। इसी दौरान विवाद अचानक बढ़ गया। गुस्से में आई युवती ने अध्यक्ष का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें थप्पड़ मार दिए।घटना इतनी अचानक हुई कि बैठक में मौजूद लोग कुछ देर के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। बाद में वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
वीडियो में युवती अध्यक्ष पर नाराजगी जाहिर करती दिखाई दे रही है, जबकि अन्य लोग मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो वायरल, शहरभर में चर्चा

पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक और X पर लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।कुछ लोग युवती के व्यवहार को गलत बता रहे हैं, तो कुछ लोग यह कह रहे हैं कि अगर किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंची है तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है।

समाज अध्यक्ष पहुंचे थाने

घटना के तुरंत बाद समाज अध्यक्ष सरदार सिंह नायक अन्य पदाधिकारियों के साथ नीमच सिटी थाने पहुंचे। उन्होंने युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि युवती ने बैठक में आकर विवाद किया, मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि अध्यक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है। वहीं शहर में लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories