जीरन में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाली गैंग पुलिस के शिकंजे में
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
22 मई 2026, (अपडेटेड 22 मई 2026, 4:42 अपराह्न IST)

जीरन। नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीरन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 38 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जब्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी पता लगाने में जुटी हुई है।

खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 को फरियादी ने थाना जीरन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके ग्राम पालसोडा स्थित खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात बदमाश ऑयल चोरी कर ले गए। फरियादी ने बताया कि 20 मई की रात करीब 8 बजे के आसपास यह वारदात हुई।

शिकायत मिलते ही जीरन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 133/2026 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना से मिली सफलता

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश लगातार जारी किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी जीरन उमेश यादव और पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories