पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्कर गिरफ्तार, 252 किलो डोडाचूरा बरामद
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
27 मई 2026, (अपडेटेड 27 मई 2026, 3:30 अपराह्न IST)

नारायणगढ़। मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। यहां पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 252 किलो अवैध डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल, कारतूस और क्रेटा कार जब्त की गई है।

तेज रफ्तार में कार भगाकर भागने की कोशिश

जानकारी के अनुसार मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नारायणगढ़-पिपलिया मंडी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध हुण्डई क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेज रफ्तार में भगाने लगा। कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर दीवार और पेड़ से टकरा गई।

पुलिस पर चार राउंड फायरिंग

कार रुकते ही दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। पीछा करने पर एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए लगातार चार राउंड फायर किए। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

राजस्थान के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजूराम विश्नोई निवासी जालोर राजस्थान और सुरज विश्नोई निवासी सांचोर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

क्रेटा कार से मिला भारी मात्रा में डोडाचूरा

तलाशी के दौरान पुलिस ने क्रेटा कार से 12 कट्टों में भरा 252 किलो डोडाचूरा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खाली कारतूस, मोबाइल फोन, जियो डोंगल और अलग-अलग नंबर की छह वाहन प्लेटें भी जब्त की गई हैं।

फर्जी नंबर प्लेट से तस्करी की आशंका

पुलिस को आशंका है कि आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कई राज्यों में तस्करी करते थे। जब्त की गई अलग-अलग नंबर प्लेटों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि डोडाचूरा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

मामले में थाना नारायणगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories