नीमच में कार हादसा: CCTV में कैद हुई टक्कर, फिर भी फरार चालक तक नहीं पहुंची पुलिस
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
31 मई 2026, (अपडेटेड 31 मई 2026, 9:41 अपराह्न IST)

नीमच: नीमच शहर के भारत माता चौराहा पर हुए कार हादसे का CCTV वीडियो सामने आने के बाद आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, लेकिन घटना का वीडियो सामने आने के बावजूद चालक अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। जानकारी के अनुसार महिला के पैर में चार फ्रैक्चर आए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

दुकान के CCTV में रिकॉर्ड हुआ हादसा

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @thetimesofmp

यह पूरी घटना आसपास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। रविवार को इसका वीडियो सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारते दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई है कि जब हादसे का स्पष्ट फुटेज उपलब्ध है, तब भी आरोपी चालक तक पुलिस अब तक क्यों नहीं पहुंच पाई।

मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं महिला

कार हादसा
अस्पताल में घायल महिला।

जानकारी के मुताबिक जैन कॉलोनी निवासी अनिता छाजेड़ (पत्नी विजय छाजेड़) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुस्तक बाजार स्थित जैन मंदिर दर्शन के लिए स्कूटी से निकली थीं। भारत माता चौराहा के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला की मदद की और उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत और मल्टीपल फ्रैक्चर को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश पोरवाल सहित आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस जांच पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी वाहन और चालक की पहचान जल्द होनी चाहिए थी। लोगों के मुताबिक, शहर में कई स्थानों पर निगरानी कैमरे लगे होने के बावजूद आरोपी चालक का अब तक फरार रहना सवाल खड़े करता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

कैंट थाना पुलिस के अनुसार, आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वाहन नंबर व चालक की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक व्यवस्था पर फिर चर्चा

इस कार हादसे के बाद शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण और सख्ती बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories