64 लाख की सड़क, 1300 मीटर का बदलाव! अब नए रूप में नजर आएगा गायत्री मंदिर मार्ग
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
12 जून 2026, (अपडेटेड 12 जून 2026, 7:35 अपराह्न IST)

नीमच । नीमच शहर का प्रमुख मार्ग माने जाने वाला गायत्री मंदिर मार्ग जल्द ही नए स्वरूप में दिखाई देगा। नगर पालिका परिषद द्वारा 64 लाख रुपए की लागत से कमल चौक से ग्वालटोली तक करीब 1300 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण कराया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन पहले से अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने निर्माणाधीन गायत्री मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका के अनुसार सड़क निर्माण कार्य कमल चौक, महेश सर्कल, गायत्री मंदिर, टीवीएस शोरूम चौराहा और निरोगधाम पुलिया होते हुए ग्वालटोली तक किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण होने से यह मार्ग शहर की प्रमुख और आकर्षक सड़कों में शामिल हो जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिक भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, एल्डरमैन अरुणा चंदू तलरेजा और स्वच्छता निरीक्षक भरत सिंह भारद्वाज का केसरिया उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

शहर को मिलेंगे तीन बड़े फायदे

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गायत्री मंदिर मार्ग के निर्माण से शहर को तीन महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। पहला, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। दूसरा, शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी। तीसरा, बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका इंजीनियर दीपक मुवेल, लोक निर्माण लिपिक अर्जुन राठौड़ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। नगर पालिका का कहना है कि यह परियोजना शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्र से मारपीट के आरोप, प्रिंसिपल पर FIR

नीमच: नीमच के संस्कार पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं...

कृपा बायोटेक एथेनॉल प्लांट पर पंचायत अनुमति और टैक्स को लेकर सवाल, सरपंच ने 10 लाख से अधिक बकाया बताया

मंदसौर/पिपलियामंडी। कृपा बायोटेक एथेनॉल प्लांट में कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष...

सुप्रिया जैन ने बहादुरगढ़ में जीता गोल्ड, अब एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

नीमच। सुप्रिया जैन ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित...

नीमच में 15 सितंबर को 4 घंटे बिजली बंद, इन फीडरों पर पड़ेगा असर

नीमच। नीमच में बिजली सप्लाई बंद रहने वाली है।...

Related Articles

Popular Categories