मंदसौर जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान पर कोर्ट सख्त, 5.56 लाख बकाया पर वसूली वारंट
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
16 जुलाई 2026, (अपडेटेड 16 जुलाई 2026, 12:00 अपराह्न IST)

इंदौर/मंदसौर | इंदौर की फैमिली कोर्ट ने मंदसौर जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ भरण-पोषण की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर वसूली वारंट जारी किया है। अदालत ने कहा कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी से न्यायालय के आदेशों का पालन करने की अपेक्षा अधिक होती है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि बकाया राशि जमा नहीं की गई तो अगली सुनवाई पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने की कार्रवाई की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार राहुल चौहान वर्तमान में मंदसौर जिले की गरोठ तहसील में जॉइंट कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। यह मामला उनके और उनकी पत्नी निर्मला चौहान के बीच चल रहे भरण-पोषण और वैवाहिक विवाद से जुड़ा है। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई 2026 को तय की गई है।

5.56 लाख रुपए की राशि बताई गई बकाया

मंदसौर जॉइंट कलेक्टर

निर्मला चौहान ने फैमिली कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद उन्हें नियमित रूप से भरण-पोषण राशि नहीं मिली। याचिका के अनुसार राहुल चौहान पर 5 लाख 56 हजार रुपए की राशि बकाया है। पिछली सुनवाई में उनकी ओर से केवल 40 हजार रुपए जमा किए गए थे।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आदेश के बावजूद शेष राशि का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में वसूली वारंट जारी किया जाता है और अगली तारीख तक भुगतान नहीं होने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

हर महीने 20 हजार रुपए देने का दिया गया था आदेश

मंदसौर जॉइंट कलेक्टर

निर्मला चौहान के अधिवक्ता प्रवीण कचोले के अनुसार यह मामला वर्ष 2023 से फैमिली कोर्ट में लंबित है। उन्होंने बताया कि 4 मई 2026 को अदालत ने राहुल चौहान को हर महीने 20 हजार रुपए भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। इसके बाद अब तक केवल एक बार 40 हजार रुपए जमा किए गए हैं, जबकि अधिकांश राशि अभी भी बकाया है।

सुनवाई में कोर्ट नहीं पहुंचे राहुल चौहान

बुधवार को हुई सुनवाई में राहुल चौहान व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनके अधिवक्ता विनोद पाटीदार ने न्यायालय को बताया कि उन्हें अपने मुवक्किल की ओर से आगे की पैरवी या उपस्थिति के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतिपक्ष की ओर से प्रभावी उपस्थिति नहीं है और न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं किया गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज

उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, निर्मला चौहान ने 27 नवंबर 2025 को इंदौर महिला थाने में राहुल चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में विवाह के बाद दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बाद में उन्हें साथ रखने से इनकार कर दिया गया।

यह मामला न्यायालय और संबंधित जांच प्रक्रिया में विचाराधीन है। इन आरोपों पर अभी अंतिम न्यायिक निर्णय आना शेष है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories