वायरल वीडियो – भारत-पाकिस्तान जूनियर हॉकी: मलेशिया में ‘हैंडशेक विवाद’ खत्म? खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
14 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 14 अक्टूबर 2025, 4:54 अपराह्न IST)

मलेशिया। भारत और पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान पर चल रहा ‘हैंडशेक विवाद’ मलेशिया में आयोजित सुल्तान जोहर कप (Sultan of Johor Cup) में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के एक-दूसरे से हाथ मिलाने के बाद खत्म होता दिखाई दे रहा है। जोहर बाहरु स्थित तमन दया हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को हुए इस मुकाबले की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने न सिर्फ हाथ मिलाया, बल्कि हाई-फाइव के साथ खेल भावना का प्रदर्शन भी किया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच खेल संबंधी तनाव चरम पर था।

खत्म हुई ‘दूरी’ की परंपरा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों ने खेल के मैदान पर एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी थी। इसकी शुरुआत एशिया कप (Asia Cup) क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई थी, जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह परंपरा महिला वनडे वर्ल्ड कप (Women’s ODI World Cup) मैच में भी जारी रही थी।

यहां देखें हैंडशेक का नजारा

इस तनावपूर्ण माहौल में, मलेशिया के जोहर बाहरु में भारतीय जूनियर हॉकी टीम और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का मैच से पहले हाथ मिलाना एक महत्वपूर्ण मोड़ है। इससे पहले, अगस्त में पुरुष एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने भारत में अपनी टीम नहीं भेजी थी, जिससे खेल संबंधी तनाव और बढ़ गया था।

PHF ने खिलाड़ियों को दिए थे विशेष निर्देश

इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए थे। उन्हें स्पष्ट कहा गया था कि यदि भारतीय खिलाड़ी हाथ न मिलाएं तो उन्हें इसे नजरअंदाज करना चाहिए और किसी भी भावनात्मक टकराव में नहीं पड़ना चाहिए। खिलाड़ियों को मैच के दौरान किसी भी भावनात्मक प्रतिक्रिया से बचने और पूरी तरह से खेल की प्रतिस्पर्धा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई थी। हालांकि, भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हाई-फाइव और हैंडशेक के साथ सभी तरह के तनाव को दरकिनार करते हुए खेल भावना का प्रदर्शन किया।

जानें हैंडशेक विवाद की पूरी हिस्ट्री

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। इस हमले के बाद 14 सितंबर को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना था। हालांकि बायकॉट की चर्चा थी, लेकिन दोनों टीमें मैदान पर उतरीं। यहीं से भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो एशिया कप में तीनों बार भिड़ंत के दौरान जारी रहा।

यही नहीं, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय प्लेयर्स ने एसीसी के चेयरमैन पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से भी ट्रॉफी नहीं ली थी, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ। 5 अक्तूबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ी तब भी दोनों तरफ तनाव देखने को मिला और हाथ नहीं मिलाया गया। एक जूनियर फुटबॉल मुकाबले में भी दोनों देशों के खिलाड़ियों में ये तनातनी देखने को मिली थी। लेकिन अब, सुल्तान जोहर कप में जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने इस सिलसिले को तोड़कर खेल संबंधों में एक सकारात्मक अध्याय जोड़ा है।

 

 

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories