नीमच में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर संपन्न

SP Jan Sunwai

नीमच | अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन, श्री उमेश जोगा के निर्देशानुसार जिले में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

Shubham Solar Solution

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नीमच के सभाकक्ष में एसपी श्री अंकित जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के दौरान एसपी श्री जायसवाल ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीएम हेल्पलाइन की कुल 39 शिकायतों — जिनमें लेवल-1 की 35, लेवल-2 की 2 और लेवल-3 की 2 शिकायतें शामिल थीं — का संतोषजनक निराकरण किया गया।

साथ ही, लगभग 50 फरियादियों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों के शीघ्र और निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए।

एसपी श्री जायसवाल ने अधिकारियों को कहा कि जनता से जुड़ी हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा किया जाए, विशेष रूप से भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित मामलों में पारदर्शिता रखी जाए।

शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी नीमच सुश्री किरण चौहान, एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर, डीएसपी महिला सुरक्षा सुश्री निकीता सिंह सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

हो सकता है आप चूक गए हों