नीमच जिले में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान: पुलिस ने छात्रों और आमजन को किया सतर्क
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
27 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 27 अक्टूबर 2025, 8:43 अपराह्न IST)

नीमच। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM) के तहत नीमच जिले में पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों—नीमच सिटी, बघाना, जावद, मनासा, कुकडेंश्वर और रामपुरा—द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश, डिजिटल ब्लैकमेलिंग, अवैध लोन ऐप्स और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

विभिन्न स्थानों जैसे शासकीय हाई स्कूल जवासा, कृषि उपज मंडी बघाना, ईनोसेंट स्कूल सरवानिया महाराज, बस स्टैंड कन्जार्डा, पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कुंडला और सांदिपनी लाइब्रेरी रामपुरा में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदु बताए, जिनमें शामिल हैं—

1️⃣ केवल विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
2️⃣ ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूरी बनाए रखें।
3️⃣ अपने पासवर्ड को मजबूत रखें और नियमित रूप से बदलें।
4️⃣ प्राइवेसी सेटिंग्स के जरिए निजी जानकारी सुरक्षित रखें।
5️⃣ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केवल विश्वसनीय स्रोत से ही रिपेयर कराएं।
6️⃣ ऑनलाइन लॉटरी, केबीसी, कैशबैक, लोन और बीमा जैसे प्रलोभनों से सावधान रहें।

अधिकारियों ने बताया कि आजकल “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे सतर्क रहना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होता है, तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) पर तत्काल शिकायत दर्ज करें, ताकि वित्तीय नुकसान से बचा जा सके।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और आमजन मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories