झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप, बुजुर्ग की बिगड़ी हालत — परिजन ने कलेक्टर से की शिकायत

ग्राम झांतला निवासी अशोक कुमार

नीमच। जिले के ग्राम झांतला में एक बुजुर्ग की तबीयत कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से बिगड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर नीमच को आवेदन सौंपकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Shubham Solar Solution

शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि उनके पिता शंभूलाल पिछले 20 वर्षों से कथित झोलाछाप डॉक्टर बलवीर सिंह राठौर से अस्थमा का इलाज करा रहे थे। अशोक के अनुसार, बीते दिनों डॉक्टर ने AVIL, BETNESOL, TRAMADOL, LARIGO, DEXONA जैसी दवाएं व इंजेक्शन दिए, जिसके बाद उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

गंभीर हालत में बुजुर्ग को उदयपुर के गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि गलत दवाओं के इस्तेमाल से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है।

अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने डॉक्टर से जवाब मांगा, तो डॉक्टर और उसके परिवार ने उन्हें धमकी दी और रिश्वत का दबाव बनाया। उन्होंने कहा — “अगर तुम दोनों पति-पत्नी यहां से नहीं हटे तो जान से मार दूंगा।”

परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी डॉक्टर और उसके परिवार पर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और मरीज को गलत इलाज का शिकार न होना पड़े।

हो सकता है आप चूक गए हों